Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनसहयोग के चलते योगी और मोदी सरकार अनेक योजनाएं चला रही है- डा. चंद्रमोहन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी आज पंचायत से लेकर ससंद तक भारी बहुमत में है। जनसहयोग के चलते योगी और मोदी सरकार अनेक योजनाएं चला रही है और हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी यह उद्गार भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मुजफ्फरनगर जनपद के भाजपा जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने व्यक्त किये।

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि क्षेत्र में जिला पंचायत एव ंक्षेत्र पंचायत व भाजपा को भारी बहुमत मिला है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की जनता भाजपा में आस्था व्यक्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा बहुमत में है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनीति और भाजपाईयों के परिश्रम से जीते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है हमारा पूरा ध्यान महिला सुरक्षा पर है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में हमे जो जनमत मिला है वह प्रेरणादायक है और आने वाले 2022 के चुनाव में भविष्य में पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान के सम्मान के लिए भी कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत में भाजपा में जो बहुमत मिला है वह भाजपा की रणनीति का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे जिला पंचायत में भी लोकहित तथा विकास कार्यो को बढावा देंगे।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज जनपद में हमारा परचम लहराया है इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 18 =