Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद द्वारा वृक्षारोपण एवं आम पार्टी का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा वृक्षारोपण व मैगौ पार्टी का आयोजन लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल रामपुर तिराहा सहारनपुर रोड़ पर सुबह ७ बजे से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमकीर्ति शरण अग्रवाल (प्रान्तीय उपाध्यक्ष),डॉ आर.के.सिंह (प्रान्तीय महासचिव) का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम, गीत संगीत,खेलकूद प्रतियोगिता व अन्त्याक्षरी का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर स्वादिष्ट आम, जामुन, ठंडे दूध की बोतल, लजीज पकोड़े, गर्मागर्म जलेबी, व नाश्ते का सभी सदस्यों ने आनन्द लिया। शाखा परिवार में एक नये सदस्य प्रीतम सिंघल का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं शाखा सदस्य संजीव सिंघल – ममता सिंघल के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर सभी सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं दी।

गीत – संगीत के कार्यक्रम में शाखा सदस्यों के साथ प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत ने सबका मन मोह लिया। शाखा द्वारा इस अवसर पर स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव डॉ नितिन जैन, कोषाध्यक्ष सौम्य कुच्छल, महिला संयोजिका श्रीमती शशि सिंघल, विनय शर्मा, आशुतोष स्वरूप बंसल, आलोक अग्रवाल, आदर्श मित्तल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, डॉ वी.डी. भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज, गोपाल कंसल,प्रेम प्रकाश एडवोकेट, अरविंद गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, अनुज स्वरूप बंसल,संजीव सिंघल, धर्मेंद्र त्यागी, अशोक सिंघल, मनोज गुप्ता, चक्रेश जैन, विनोद गर्ग,किशन अग्रवाल जी का सपरिवार सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 4 =