वैश्विक

सीनियर मिनिस्टर्स से इस्तीफा मांगने का काम BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा था

पीएम मोदी ने कैबिनेट विस्तार किया तो सीनियर मिनिस्टर्स से इस्तीफा मांगने का काम BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा। नड्डा ने मंत्रियों को बुलाकर त्यागपत्र ले लिया। अब वो नई भूमिका में हैं। हटाए गए मंत्रियों को कैसे संगठन में समायोजित किया जाए इस पर लगातार मंथन कर रहे हैं।

बीजेपी संगठन में फिलहाल कई स्थान रिक्त हैं। जो नेता नई कैबिनेट में मंत्री बने हैं उनकी जगह के अलावा संसदीय बोर्ड में पांच पद रिक्त हैं। ये अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, अनंथ कुमार की मृत्यु से खाली हुए। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की जगह भी खाली है तो थावर चंद गहलोत को गवर्नर बनाए जाने से उनका पद रिक्त है। संसदीय बोर्ड के चीफ खुद नड्डा हैं। मोदी, शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और बीएल संतोष इसके सदस्य हैं।

इससे पहले बुधवार को ही कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार के एक दर्जन मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। इन 12 मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, पशुपालन मंत्री प्रताप सारंगी, महिला एवं बालविकास मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और जलशक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे खुद नड्डा ने लिए। इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंजूर कर लिए थे।

सूत्रों का कहना है कि हटाए गए मंत्रियों को संगठन में जगह मिलेगी। कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें इनकी सेवा ली जाएगी। जो नेता 70 से ऊपर हैं, उन्हें सरकार राजभवनों में शिफ्ट कर रही है। यूपी के संतोष गंगवार इसी श्रेणी में आते हैं। वो लगातार 8 बार सांसद रहे हैं। उन्हें किसी सूबे का गवर्नर बनाया जा सकता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 6 =