उत्तर प्रदेश

आगरा और धौलपुर पुलिस का संयुक्त् ऑपरेशन: बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी

आगरा पुलिस और धौलपुर पुलिस संयुक्त् पुलिस टीम ने 72 घंटे चले ऑपरेशन के बाद अगवा हुए वरिष्ठ चिकित्सक और विद्या नर्सिंग होम के संचालक को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं फिरौती के नियत से अगवा करने वाले बदमाशों में दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस जानकारी जुटा रही है ताकि जल्द से जल्द गिरोह का खुलासा हो सके।

आगरा से अगवा हुए वरिष्ठ चिकित्सक और विद्या नर्सिंग होम के संचालक को पुलिस ने 72 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश डॉ उमाकांत गुप्ता के परिवार से मोटी फिरौती वसूलने के प्रयास में थे। लेकिन आगरा पुलिस की सक्रियता ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

आगरा और धौलपुर एसटीएफ टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की और डॉ उमाकांत गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने डॉ उमाकांत गुप्ता के अपहरण में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह में शामिल अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। डॉ गुप्ता की बरामदगी के लिए आगरा पुलिस ने लगातार कवायद की कोडिंग की और आखिरकार उन्हें बदमाशों के चुंगल से मुक्त करा लिया गया है। पुलिस टीम डॉ उमाकांत गुप्ता से बातचीत कर अपहरणकर्ताओं से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है।

हॉस्पिटल संचालक डॉ उमा कांत गुप्ता को किडनैप करने के बाद बदमाश उनसे मोटी फिरौती वसूलना चाहते थे। बदमाशों को यकीन था कि डॉक्टर गुप्ता के अपहरण के बाद तो मालामाल हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पहले डॉक्टर गुप्ता की कार बरामद की। और वारदात में शामिल दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह की घेराबंदी की और डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया ।

शहर के वरिष्ठ चिकित्सक के अपहरण की तस्वीर साफ होते ही आगरा पुलिस ने धौलपुर पुलिस से संपर्क साधा। और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। आगरा और धौलपुर एसटीएफ ने मोर्चा संभाला और डॉ गुप्ता को बरामद कर लिया।

डॉ उमाकांत गुप्ता के अपहरण के बाद उनके परिवार में दहशत का माहौल था। परिवार के सदस्ययों का रो-रो कर बुरा हाल था। अब जब पुलिस ने डॉक्टर गुप्ता को बरामद कर लिया है। पूरे परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। डॉक्टर गुप्ता का परिवार पुलिस को धन्यवाद दे रहा है, पुलिस का आभार जता रहा है। वहीं जिले में पुलिस तारीफ बटोर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21028 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − seventeen =