समाचार
सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत



तितावी। सडक हादसे मे बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के गंाव लुहसाना निवासी युवक नीटू पुत्र कल्लू थाना भवन निवासी अपनी चचेरी बहन अलकेश के साथ बाईक द्वारा अपने गंाव से मुजफ्फरनगर किसी काम से आ रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई बहन जैसे ही तितावी थाना क्षेत्र के शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर पहंुचे कि इसी बीच शामली की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही एक प्राईवेट बस की चपेट मे आ जाने से नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी चचेरी बहन अलकेश भी घायल हो गई। वहीं दूसरी और इस हादसे के बाद आरोपी बस चालक अपनी बस सहित मौके से फरार हो गया।
सडक हादसे पर आसपास से कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सडक हादसे की सूचना मिलते ही तितावी पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहंुच गयी। पुलिस ने तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहंा उपचार से पूर्व ही नीटू की मौत हो गई। डाक्टरो ने युवती की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद खबर से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर की और रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
ए-वन बैंगिल स्टोर में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान 





मुजफ्फरनगर। शहजाद पुत्र मौ अली निवासी मौहल्ला न्याजुपुरा थाना नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी चूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर के नाम से मैन रोड खालापार स्थित खॉन मार्किट खालापार नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर में किराये पर लेकर विगत लगभग जो चार वर्षो से की हुई है आज दिनांक 12.04.2019 को सुबह लगभग सवा सात बजे प्रार्थी की उपरोक्त चाूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गयी और इस भयंकर आग से प्रार्थी की उपरोक्त चूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर शत प्रतिशत जलकर भस्म हो गयी इस भयंकर आग की सूचना प्रार्थी को मौहल्ले के निवासियों ने दी तथा फायर ब्रिगेड मुजफ्फरनगर ने भारी प्रयास करके आग पर काबू पाया और इस भयंकर आग से ए-वन बैंगिल स्टोर का लगभग 10 लाख रूपये की चूडियां आदि की सम्पत्ति की भारी क्षति पहुंची है जिससे प्रार्थी तबाह व बरबाद हो गया है तथा प्रार्थी का परिवार सडक पर आ गया है और भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है प्रार्थी की तबाही से सम्बन्धित गुहार लेकर नगर के बहुत से प्रतिष्ठित नागरिक जिलाधिकारी श्री अजय शंकर पाण्डेय से मिले तथा सहायता की मांग की। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि पीडित परिवार कारोबारी को मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता हेतू लिखा जायेगा तथा प्रार्थी की मद्द की जायेगी। उल्लेखनीय हे कि ए-वन बैंगिल स्टोर का बीमा भी नहीं है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शंातिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान समपन्न कराने के लिए बधाई
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय श्ंाकर पाण्डेय ने जनपद मुजफ्फरनगर के जनपद वासियों, मतदान डयुूटी मे लगे कार्मिकों, सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल व निर्वाचन कार्यो से जुडंे सभी अधिकारियों, कार्मिकों जिनमें पुलिस कार्मिक सहित मीडिया का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और उन्हे जनपद मे ंशांति पूर्ण मतदान कराने के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा कि कार्मिकों द्वारा निष्पक्ष तरीके से शाति पूर्ण मतदान समपन्न कराने मे ंपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया जिसकी वजह से जनपद मे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना प्रकाश मे नही आई है और जनपद मे शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान समपन्न हुआ।
सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों व उनके चुनाव एजेन्ट के सम्मुख पीठासीन अधिकारियों की डायरी की स्क्रूटनिंग की

मुजफ्फरनगर। सामान्य प्रेक्षक पी.अरूण बाबू व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज मण्डी समिति में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों/निर्वाचन एंजेट के सम्मुख मतदान के दिन की पीठासीन अधिकारी के डायरी की रिपोर्ट की संवीक्षा करते हुए प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों/निर्वाचन एंजेट से कहा कि 11 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान समपन्न हुआ है। यदि किसी को किसी मतदान केन्द्र के सम्बन्ध में कुछ शिकायत है तो हमें बताये ताकि सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी की डायरी की रिपोर्ट को सभी के सामने रखा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवीक्षा/स्क्रूटनिंग का उदद्ेश्य प्रत्याशियों के साथ मतदान के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई शिकायत है तो उसकी जांच पीठासीन अधिकारी की डायरी तथा फार्म 17 ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा की जा सकती है ताकि सभी प्रत्याशी मतदान प्रक्रिया से सतुष्ट हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्क्रूटनिंग में ईवीएम खराब होने/बदले जाने, बूथों पर एंजेन्टों की संख्या, मतदान प्रतिशत के औसत से 15 प्रतिशत से अधिक व 15 प्रतिशत से कम तथा बूथों पर आई शिकायतों व प्रत्याशियों की मतदान की सामान्य शिकायतों को पीठासीन अधिकारी की डायरी व फार्म 17 ए व अन्य अभिलेखों की प्रत्याशियों के सामने जांच की जाती हैं। सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी सहित प्रत्याशिेयां व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष विधानसभावार स्कू्रटनिंग की गई। उन्होने कहा कि स्कू्रटनिंग में किसी भी प्रत्याशी/प्रतिनिधि द्वारा कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 23 मई केा नवीन मण्डी स्थल में मतगणना आरम्भ की जायेगी। सभी ईवीएम मशीने प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन एंजेटों की उपस्थिति में विधानसभावार बनाये गये स्ट्रांगरूम में कडी चैकसी व सुरक्षा प्रबन्धों के साथ सील कर दी गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, सभी विधानसभाओ के एआरओ, भारतीय जनता पार्टी से शिवराज त्यागी, लोकदल से बृहम सिंह बालियान सहित अन्य प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
देवी मां के भजनों की गूंजी गूूंज

खतौली। नवरात्र महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने देवी जगदंबा के सातवें स्वरूप का उपवास रखा। मंदिरों में मां दुर्गा के भजनों की गूंज रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। महिला भजन मंडली ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत किए।व्रतधारियों की दुर्गा मंदिरों में सुबह व शाम पूजा-अर्चना को खासी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और उनकी पूजा-अर्चना की। नगर के श्री सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर, श्री कैलादेवी नवदुर्गा मंदिर आवास विकास कालोनी, काली माता मंदिर, गंगनहर पुल पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिला कीर्तन मंडली ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत किए। भक्तिरस से सराबोर महिलाओं ने नृत्य किया। दुर्गा मंदिरों में शाम को महाआरती का आयोजन किया। दूसरी ओर रतनपुरी और मंसूरपुर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना व भजन प्रस्तुत किए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
करंट लगने से हुई संविदाकर्मी की मौत
बुढाना। करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव चन्धेडी निवासी अमित पुत्र चन्द्रपाल विद्युत विभाग मे संविदाकर्मी के रूप मे कार्यरत है। डयूटी के दौरान गंाव गढी मे करंट लग जाने पर बुरी तरह झुलसे अमित की उपचार से पूर्व मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर सकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस व विभागीय अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सम्बन्धित अधिकारी मौके पर पहंुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से बुरी तरह झुलसे अमित को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। यह दुखद हादसा देर रात का है। इस दुखद घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण तुरन्त ही बुढाना के लिए चल पडे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता चन्द्रभान कश्यप ने की व संचालन मेहताब आलम ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मतदान शांतिपूर्ण होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी मेहनत का धन्यवाद दिया। इस दौरान अजय बाटला, किशनलाल कश्यप, राजेश कश्यप, संजीव बाटला, ईश्वर लाल, राधेश्याम, ओमवती, अंजलि आदि मौजूद रहे।
बैसाखी पर्व का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल, सरकुलर रोड में बैसाखी का आयोजन किया गया। इसमे स्कूल के सभी बच्चों अर्जुन, जप्सीमार, लक्षिका, विदित, अदिविका, अबु बकर, अनु, अमरेंद्र, खेव्या, पार्शवि, राघब, वैष्णवी, गीताजंलि, सुभा, सुभ, गर्वित आदि ने खूब मौज मस्ती की और नृत्य किया और छाछ का आनंद लिया और बैसाखी के महत्व को समझा। स्कूल की डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल ने बताया कि बैसाखी किसान लोगों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है क्योंकि वो अपने फसलों की कटाई की खुशी मनाते है जो बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें इस दिन को बहुत ही मिलजुलकर खुशियां मनाते है। बैसाखी के दिन मेले का आयोजन किया जाता है। आदमी भांगडा और औरते गिद्दा नृतय करती है। गुरू गोविन्द सिंह ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पंजाब और हरियाणा आदि क्षेत्रों का सबसे बडा पर्व है। इसलिए यहां बैसाखी का अधिक महत्व हे। इस त्यौहार को सफल बनाने में स्कूल की सभी टीचर्स गरिमा, इशिका, प्रिया, विधि, अंजना, मैघाली आदि का सहयोग रहा।
धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्री स्कूल में बैसाखी का पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास से मनाया गया। सभी बच्चों को स्कूल की अध्यापिकाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी देश के विभिन्न भागों में अलग अलग नाम से सभी धर्मपंथों द्वारा मनाया जाता है।विशेष रूप से पंजाब व हरियाणा राज्य के लोग नववर्ष के रूप में इसको मनाते हैं। नई फसल के पकने की खुशी को मनाने के लिए किसान इस पर्व को मनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी ने आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। किड्जी जानसठ रोड स्कूल पर बच्चों से बैसाखी से सम्बंधित विभिन्न गतिविधयाँ कराई गई। बच्चों ने गेहूं की बालियों से सुंदर कलाकृतियां बनाई। सभी बच्चों को पारंपरिक वेशभूषा में बुलाया गया। बच्चों को सिख धर्म के पवित्र चिह्न को दिखाया गया व उस से उनको अवगत कराया गया। बच्चे इस अवसर पर ढोल- नगाड़ों की थाप पर झूम-झूम कर नाचे। बच्चों को सर्वधर्म सम्मान करने की प्रेरणा देने के लिए किड्जी जानसठ रोड पर इस तरह के आयोजन नित्य किये जाते हैं। कार्यक्रम में चारवी, सूर्यांश, आराध्या, अविशा, आयु, वेदान्त, अथर्व, विवान्श, प्रकृति, असावरी, वेदांश, दीक्षांत, नित्या, आदि बच्चे सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की अकैडमिक कोऑर्डिनेटर अदिति जैन व रिम्पी तनेजा, सोनम अरोरा, अंजू कुमार, निधि मित्तल, अनन्या जैन, व अदिति बंसल आदि शिक्षिकाओं व समस्त अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
ईवीएम में कैद हुआ भाग्य का फैसला
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच शंातिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद मतदाताओ के भाग्य का फैसला आगामी 23 मई तक के लिए ईवीएम मे कैद हो गया है। 11 अप्रैल को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बाद सभी ईवीएम को कूकडा नवीन मण्डी स्थित स्ट्रंाग रूम मे कडे सुरक्षा प्रबन्धो के बीच रखवा दिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न कडे सुरक्षा प्रबंधों तथा व्यवस्थाओं के बीच सभी ईवीएम को कूकडा नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है तथा उक्त स्ट्राग रूम पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात है। आज लोकसभा चुनाव प्रेक्षक पीअरूण बाबू, जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डे व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार आदि अधिकारियों ने कूकडा नवीन मंडी स्थल पहुंचकर स्ट्राग रूम संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

