Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ए-वन बैंगिल स्टोर में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान

9 | 8 3 | मुजफ्फरनगर। शहजाद पुत्र मौ अली निवासी मौहल्ला न्याजुपुरा थाना नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी चूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर के नाम से मैन रोड खालापार स्थित खॉन मार्किट खालापार नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर में किराये पर लेकर विगत लगभग जो चार वर्षो से की हुई है

आज दिनांक 12.04.2019 को सुबह लगभग सवा सात बजे प्रार्थी की उपरोक्त चाूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गयी और इस भयंकर आग से प्रार्थी की उपरोक्त चूडियों की दुकान ए-वन बैंगिल स्टोर शत प्रतिशत जलकर भस्म हो गयी इस भयंकर आग की सूचना प्रार्थी को मौहल्ले के निवासियों ने दी तथा फायर ब्रिगेड मुजफ्फरनगर ने भारी प्रयास करके आग पर काबू पाया और इस भयंकर आग से ए-वन बैंगिल स्टोर का लगभग 10 लाख रूपये की चूडियां आदि की सम्पत्ति की भारी क्षति पहुंची है

जिससे प्रार्थी तबाह व बरबाद हो गया है तथा प्रार्थी का परिवार सडक पर आ गया है और भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है प्रार्थी की तबाही से सम्बन्धित गुहार लेकर नगर के बहुत से प्रतिष्ठित नागरिक जिलाधिकारी श्री अजय शंकर पाण्डेय से मिले तथा सहायता की मांग की। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि पीडित परिवार कारोबारी को मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता हेतू लिखा जायेगा तथा प्रार्थी की मद्द की जायेगी। उल्लेखनीय हे कि ए-वन बैंगिल स्टोर का बीमा भी नहीं है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =