उत्तर प्रदेश

आगरा : गोली मारकर हत्या, खेत से लौट रहा था युवक

रविवार सुबह आगरा से सनसनीगेज वारदात की बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली का शिकार हुआ युवक कार चला रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने युवक को गोली मारी। ये युवक खेत से लौट रहा था। गोली लगते ही युवक की कार एकदम से डगमगा गई, और झाड़ियों में गिर गई।

गोलीबारी की इस घटना का पूरे आगरा में चर्चे हैं। इस वारदात को लेकर तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें, ये पूरा मामला चित्राहट थाना क्षेत्र का है।

गोली का शिकार हुए मृतक युवक का नाम राहुल बताया जा रहा। बताया जा रहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कहा जा रहा कि जमीनी रंजिश में हत्या की साजिश बताई जा रही है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + ten =