वैश्विक

अफीम की गुणवत्ता अच्छी बताने के ऐवज में लिया गया रिश्वत, गाजीपुर अफीम फैक्ट्री महाप्रबंधक पकड़ा गया

गाजीपुर अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक डाक्टर शशांक यादव को राजस्थान में राजस्थान भ्रष्टाचार ब्यूरो ने 16 लाख 32 हजार रूपये के साथ पकड़ा है। महाप्रबंधक डाक्टर शशांक यादव गाजीपुर जनपद के अफीम फैक्ट्री में महाप्रबंधक के पद पर तैनात है। यही नहीं शशांक यादव के पास मध्यप्रदेश स्थित नीमच फैक्ट्री का भी प्रभार उनके पास था। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इनके उपर कई दिनों से नजर रख रही थी।

राजस्थान भ्रष्टाचार ब्यूरो के अधिकारियों को सुचना मिल रही थी की। गाजीपुर के महाप्रबंधक डाक्टर शशांक यादव व उनके साथी मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे है। इसी सुचना पर शनिवार को यादव रिश्वत के रुपये लेकर अपनी गाड़ी से चित्तौड़गढ़ होते हुए गाजीपुर जायेंगे सुचना मिलते ही एसबी के अधिकारियों ने कोटा उदयपुर मार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग करने लगे इसी दौरान शशांक की गाड़ी गुजरी तो उसे रोक कर पूछताछ शुरू कर दिया गया। जब शशांक की गाड़ी चेक कि तो मिठाई के डब्बे से 16 लाख 32 हजार रुपये बरामद हुआ।

जांच में सामने आया की किसानों को पट्टे जारी करने व अफीम की गुणवत्ता अच्छी बताने के ऐवज में किसानों से ये रिश्वत लिया गया है। एसबी के अधिकारियों के अनुसार शशांक की गाजीपुर जनपद स्थित अफीम फैक्ट्री में तैनाती है। अधिकारियों के अनुसार शशांक कई दिनों से एसबी के रडार पर था। एसबी के अधिकारियों के अनुसार जो किसान रिश्वत नहीं देता था उन किसानों के अफीम को घटिया बताया जाता था।

नीमच अफीम लैब में कार्यरत अजीत सिंह व दीपक ने कुछ समय पूर्व छह हजार से ज्यादा किसानों से पट्टे दिलवाने के नाम पर करीब 35 करोड़ रुपये अग्रिम वसूले थे।

ठाकुर चंद्रशील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी ने बताया कि यादव के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। अफीम फैक्ट्री नीमच में राजस्थान के लाइसेंसधारी किसानों की अफीम जमा की जाती है। इन दिनों यहां अफीम के सैंपलों की जांच का काम चल रहा है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 18 =