Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू 5 सितम्बर को होने वाली महापंचाय को लेकर चर्चा की

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय महावीर चौक पर जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आने वाली ५ सितंबर २०२१ को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजकीय इंटर कालेज मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के विषय में चर्चा की गई।

इस महापंचायत में असंख्य अलग-अलग क्षेत्रों से शिरकत करेंगे महापंचायत में होने वाले इंतजाम और वोलेंटियर्स के विषय में चर्चा की गई। इसी विषय पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान ने की व संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चांदवीर सिंह फौजी, नीटू दुलहरा, अनुज पहलवान, विकास शर्मा, देव रावत, राजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, रविंद्र पवार, कृष्ण राणा, सेंसर पाल सिंह, सुभाष चौधरी, हबीब, कुशल वीर सिंह, महकार सिंह, अमित चौधरी, प्रवीण गोलियान, जोगिंदर सिंह, मांगेराम त्यागी, शाहबाज, कपिल सोंम, एहसान त्यागी व शादाब अंसारी आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + one =