Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया

मुजफ्फरनगर। नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर में निष्काम सेवा समिति ने हिन्दू निर्धन कन्या का विवाह कराया। जिसमें कन्या पक्ष कु. अंजली पुत्री प्रमोद कुमार का विवाह अकिंत कुमार पुत्र लोकेश कुमार निवासी कृष्णापुरी जिला मुजफ्फरनगर के साथ सम्पन्न कराया।

समिति के अध्यक्ष इन्द्रसैन बिन्दल व महामंत्री अजय गर्ग ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिन्दू निर्धन कन्याओं की शादी कराना है समिति के सदस्य अनिल गर्ग ने कहा कि यह शादी इस संस्था के द्वारा की जा रही 57 वीं शादी है। समिति के कोषाध्यक्ष राहुल सिंघल ने कहा की जो भी हिन्दू निर्धन परिवार अपनी पुत्री का विवाह कराना चाहता हो तो वह समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है उसकी शादी अवश्य करायी जायेगी।

इस अवसर पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने वर तथा वधु को आर्शीवाद दिया तथा कन्या को विदा करतें हुए घरेलू सभी सामान गृहस्थी चलाने के लिये दिया तथा उनके जीवन के लिये मंगल कामना की।

विवाह समारोह में समिति के संजय मित्तल ब्रज गोपाल छारिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, विनित गोयल, मित्तल टैन्ट, राकेश जैन, डा. राकेश अग्रवाल, डा. सूधीर लूथरा, मुकेश बिन्दल, सत्य प्रकाश मित्तल, दिनेश बिहारी, जनधन बंसल, विनय गुप्ता, गुप्ता होजरी, नीरज जी, प्रदीप गोयल, चुन्नु मुन्नु, दिनेश गोयल, गंगा सागर, नन्द किशोर, सचिन कुमार, रवि वर्मा, अशोक मुकेश सिंघल, विनय बंसल, संजय गुप्ता, मनीष जी, नवीन बसंल, सुशील सिल्लो, धीरज महेश्वरी, राजेश गुप्ता, अवनीश तायल, दलीप मलिक, आन्नद जी. उमेश बंसल, क्की जी, अमित गोयल, सुबोध जैन, महेन्द्र जी, राजू गोयल, आदित्य भरतिया, अभिषेक कुच्छल, प्रमोद त्यागी

अजित गोयल, प्रवीण कुमार पुनीत गोयल, राजेश मित्तल, गुरजीत सिंह, दीपक जी. गीरीश पाहूजा, प्रमोद कुमार, राजिव ऐरन, पद्म चन्द, प्रकाश बहादुर, संदीप दास, सुधीर ऐरन, पंकज राजवंसी, भानू प्रताप, मनमोहन बत्रा, सतीश गोयल, सुधीर अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, संजीव मित्तल नरेश, विमल सूद, अविनाश तोमर, अनुज जैन, अनुभव, मेघराज, संदीप, सचिन गुप्ता, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र मोहन कपूर, बी. एम. गुप्ता मनोज खण्डेवाल, विनोद अग्रवाल अमरीश अग्रवाल सभी ने वर वधु को आर्शीवाद देकर विदा किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 13 =