वैश्विक

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी समेत अन्य नेता ‘घरों में नजरबंद’: पुलिस

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को यहां विभिन्न स्थानों पर ‘घरों में नजरबंद’ किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मल्काजगिरि से लोकसभा सदस्य रेड्डी ने आरोप लगाया था कि पिछले हफ्ते तेलंगाना सरकार ने कोकापेट में जमीन की जो ई-नीलामी की थी उसमें 1,000 करोड़ रूपये तक कि अनियमितताएं हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर तेलंगाना कांग्रेस ने कोकापेट में सोमवार को धरना करने का निर्णय लिया था लेकिन इससे पहले ही रेड्डी समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें (तेलंगाना कांग्रेस नेताओं को) घरों में नजरबंद कर दिया गया ताकि कानून-व्यवस्था को कायम रखा जा सके।’’

रेवंत रेड्डी ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा है कि उन्हें संसद सत्र में शामिल होने से रोका गया जो सत्र के दौरान संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाना चाहते थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह जानते हुए कि आज से आरंभ हो रहे संसदीय सत्र में मुझे शामिल होना है, मेरे अनेक अनुरोधों के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने, तेलंगाना राज्य पुलिस ने मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) के इशारों पर एक सांसद के तौर पर मेरे कर्तव्यों का निर्वहन करने से मुझे रोका।’’ सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति ने आरोपों को खारिज किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 17 =