Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह: शिक्षक वह मशाल है जो स्वयं जलकर समाज को रोशनी प्रदान करते हैं- कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 69000 भर्ती प्रक्रिया के अर्न्तगत बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिला पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा 25 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल ने शिक्षक समाज की रीढ है। जो समाज की उन्नति के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ मशक्कत करते हैं। उन्होनें कहा कि शिक्षक वह मशाल है जो स्वयं जलकर समाज को रोशनी प्रदान करते हैं।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान मे शिक्षकों के महत्व को भुलाया नही जा सकता। आप लोगों को आज से अपने घर या परिवार के साथ देश व समाज के लिए कुछ करने का मौका मिला है। आप सभी लोग समाज के प्रति ईमाननदार बनें और राष्ट्र की नींव मजबूत करें। विदित हो कि उत्तर प्रदेश मे लम्बी अदालती लडाई मे फंसी 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को योगी सरकार ने धीरे-धीरे सुलझाने के बाद करीब 69,304 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे मंचासीन नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज मे शिक्षकों की अपनी एक विशिष्ठ प्रतिष्ठा है, उन्होने आहवान किया कि सभी शिक्षकों को अपने पद एवं गरीमा के अनूकूल की कार्य करना चाहिए। 

अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार मे मिशन रोजगार श्रृखला के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद मे आज समारोह के दौरान 25 शिक्षको को वितरीत नियुक्ति प्रमाण पत्र सहित कुल 253 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पधारे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पांचाल नने सभी शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, बीएसए मायाराम,नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =