Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दीवार निर्माण को लेकर बवाल,पुलिस टीम पर हमला,दारोगा सहित कई घायल,एसएसपी पहुंचे भारी फोर्स लेकर

चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में मंदिर की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया।इसकी सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने अधांधुन पुलिस पर पथराव कर हमला कर दिया

पथराव से दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस पर हमले की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे

लेकिन दोबारा फिर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया उसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पितविजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह,सीओ सदर हेमन्त कुमार,छपार,कोतवाली, तितावीआदि कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। गांव में पहुंची पुलिस फोर्स पर भी शरारती तत्वों ने पथराव किया

पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज करते हुए स्थिति को किया नियंत्रण में

जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। वही देर रात्रि घटनास्थल का एसएसपी अभिषेक यादव ने दौरा किया पुलिस ने 26 लोगो को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

चरथावल थाना क्षेत्र गांव अलावलपुर में महर्षि कालू बाबा के मंदिर में ग्राम समाज की खाली पड़ी विवादित भूमि पर कश्यप समाज के लोग दीवार का निर्माण कर रहे थे। आरोप है कि दलित समाज के लोगों ने इस निर्माण को अवैध बताकर इसका विरोध किया और आपसी कहासुनी के बाद पथराव किया गया।

कश्यप समाज के लोगों ने मंदिर में स्थित श्रीराम व श्रीकृष्ण की लगाते हुए विरोध किया। मूर्ति व दीवार तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों पर अधांधुन पुलिस पर पथराव कर हमला कर दिया पथराव से दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस पर हमले की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे

लेकिन दोबारा फिर आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया उसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पितविजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह,सीओ सदर हेमन्त कुमार,छपार,कोतवाली, तितावीआदि कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे।

गांव में पहुंची पुलिस फोर्स पर भी शरारती तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। वही देर रात्रि घटनास्थल का एसएसपी अभिषेक यादव ने दौरा किया पुलिस ने 26 लोगो को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पथराव में एक दारोगा सहित 4 पुलिसकर्मी घायल
चरथावल। ग्राम अलावलपुर में मंदिर की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिव सिंह नागर व अन्य पुलिसकर्मियों पर लोगो ने हमला कर दिया लोगो ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए उन्हें दौड़ा दिया।

वही पथराव से दरोगा शिव सिंह नागर,कांस्टेबल कपिल पाल,हेंड कांस्टेबल अवधेश,होमगार्ड विनोद घायल हो गया। पुलिस द्वारा सभी घायलों का उपचार कराया गया

26 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चरथावल। घायल दरोगा शिवसिंह नागर ने इस मामले में कश्यप समाज के 26 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा,लोकसेवकों पर जान से मारने की नीयत से जान लेवा हमला, पथराव,फायरिंग करने के साथ गाली गलौच का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में हुए बवाल के बाद पथराव मे घायल हुए दरोगा शिवसिंह नागर ने इस मामले में कश्यप समाज के 26 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा,लोकसेवकों पर जान से मारने की नीयत से जान लेवा हमला, पथराव,फायरिंग करने के साथ गाली गलौच का मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस ने सात नामजद लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − three =