सड़क हादसे में प्रोफेसर समेत दो सगी बहनों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में सड़क हादसे (Road Accident) में प्रोफेसर समेत दो सगी बहनों की मौत, दो की हालत गम्भीर।
मृतकों में यूइंग क्रिश्चियन कालेज की प्रोफेसर भी शामिल। कंटेनर और सेडान कार में हुई आमने की जबरजस्त टक्कर में कार के उड़े परखचे। आनन फानन में स्थानीय लोग और पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद शवों को निकाला बाहर लिया कब्जे में, घायलों को सीएचीसी से प्रयागराज किया गया रेफर।
भदोही जिले के ज्ञानपुर से लखनऊ जा रहे थे बहू की विदाई कराने। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, कुंडा कोतवाली के लखनऊ प्रयागराज बाईपास की घटना।
