Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द करें चीनी मिलः डीएम ने मिलों के पेंच कसे

मुजफ्फरनगर । जनपद में गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की सभी आठ शुगर मिलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द पूरा करना भुगतान करने के लिए चीनी मिलों के पेंच कसे।

मुज़फ्फरनगर की ८ शुगर मिलो में भैंसाना शुगर मिल को छोड़कर सभी मिलो का लगभग भुगतान होने को है और सभी ने १० से १५ अगस्त तक पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है।

 

मुजफ्फरनगर में कुल ५४७ करोड़ का बकाया शुगर मिलों पर है, जिसमें ३२५ करोड़ केवल भेसाना बजाज शुगर मिल पर बकाया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर में इस बार ३२४६ करोड रूपए का गन्ना पेराई सत्र में हुआ, जिसमें २६९८ करोड रुपए का भुगतान हो चुका है

लगभग ५४७ करोड़ का भुगतान बकाया है, मुजफ्फरनगर में टिकोला शुगर मिल ने अपना शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है, रोहाना, तितावी, खतौली और मंसूरपुर मिलों ने भी ९०% से ज्यादा भुगतान कर दिया है, खाईखेड़ी शुगर में मेरी ८८ परसेंट भुगतान कर दिया है, आज जिलाधिकारी महोदया ने सभी मिलों को निर्देश दिए हैं कि जितना भुगतान बचा है अगले १०-१५ दिनों में पूरी तरह से फाइनल कर दें।

मीटिंग में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी और सभी आठ शुगर मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =