Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ककरौली पुलिस ने दो बाईक वाहन चोर दबौचे

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा दो शामिल वाहन चोर गिरफ्तार दबोच कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
सूत्रों के अनुसार थाना ककरौली पुलिस द्वारा दो वाहन चोर अभियुक्तों को जंगल ग्राम तेवडा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के नाम ओसामा पुत्र अहमद हसन व दानिश पुत्र लियाकत निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली बताए गए हैं। उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

इनमें हीरो होण्डा सुपर स्पलैण्डर-बिना नम्बर हीरो स्पलैण्डर तथा स्पलैण्डर प्लस बाइके शामिल हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों से वाहन चोरी की घटनाओं को कारित करते थे। अभियुक्त ओसामा उपरोक्त पर वाहन चोरी, पुलिस मुठभेड जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 12 =