पेगासस स्पाईवेयर जासूसी: दिल्ली पुलिस ने द वायर’ के दफ्तर का दौरा किया
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही इस स्पाईवेयर के निशाने पर आए लोगों की जानकारी देने वाले मीडिया संस्थान ‘द वायर’ के दफ्तर का दौरा किया। हालांकि, जिले के डीसीपी का कहना है कि यह 15 अगस्त के मद्देनजर रूटीन चेकिंग थी।गौरतलब है कि द वायर दुनियाभर के उन 16 मीडिया संस्थानों में से है जिन्होंने फ्रांस की गैर-लाभकारी संस्था फॉरबिडेन स्टोरीज और मानवाधिकार संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की है। यह संस्थाएं साथ मिलकर पेगासस स्पाईवेयर के लीक हुए फोन नंबर के डेटाबेस के जरिए इसके लक्ष्यों की पहचान में जुटी हैं।
Not just another day at the office for @thewire_in after #PegasusProject
Policeman arrived today with inane inquiries. 'Who's Vinod Dua?' 'Who's Swara Bhaskar?' 'Can I see your rent agreement?' 'Can I speak to Arfa?'
Asked why he'd come: "Routine check for Aug 15"
Strange. pic.twitter.com/jk0a2dDIuS
— Siddharth (@svaradarajan) July 23, 2021
द वायर के एडिटर सिद्धार्थ वरदराजन ने दिल्ली पुलिस के कर्मियों के दौरे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “द वायर के दफ्तर मे एक अलग सा दिन।
पेगासस प्रोजेक्ट के बाद पुलिसकर्मी आज आए और अजीब पूछताछ करने लगे। कौन हैं विनोद दुआ? कौन हैं स्वरा भास्कर? क्या हम आपका रेंट एग्रीमेंट देख सकते हैं? क्या हम आरफा से बात कर सकते हैं? जब उनसे आने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त की रूटीन चेकिंग है।”
Beat officer Mahesh came to The Wire’s office around noon with a list of people that had names of Vinod Dua,Swara Bhaskar,me & one Asif.
On his insistence that he wanted to talk to me,my colleague dialled my number & gave the phone to him.
This is my phone conversation with him- pic.twitter.com/WnmfgNMugD— Arfa Khanum Sherwani (@khanumarfa) July 23, 2021
जब इस मामले में नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “15 अगस्त के मद्देनजर पूरे जिले में रूटीन चेकिंग की जा रही है।” उन्होंने वरदराजन के ट्वीट पर भी रिप्लाई किया और कहा, “स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में सुरक्षा और आतंकरोधी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत किराएदारों का सत्यापन, गेस्ट हाउस की चेकिंग और अन्य कदम उठाए गए हैं। स्थानीय पुलिसकर्मी एक दफ्तर का सत्यापन करने गया था, जहां सामने गेट पर कोई साइनबोर्ड नहीं था।”
#India: CPJ is concerned by reports that police questioned @thewire_in staff today following the outlet's work on the #PegasusProject. Authorities should immediately cease harassing journalists covering issues of public interest. https://t.co/CT16ItIe3H
— CPJ Asia (@CPJAsia) July 23, 2021
15 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सीमाई इलाकों पर भी निगरानी शुरू कर दी गई है। एनएसजी और एसपीजी जैसी एजेंसियों के साथ आईटीबीपी को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। करीब 45 हजार सुरक्षाकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा में जुटेंगे। वहीं दो हजार स्नाइपर अलग-अलग लोकेशन से लाल किले के आसपास नजर रखेंगे।
