Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस प्रशासन ने चलाया अवैध डेयरी संचालको पर चाबुक: आबादी क्षेत्र से डेयरी संचालकों को किया बाहर

जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार आमजन की शिकायते पुलिस प्रशासन को मिल रही थी कि आबादी क्षेत्र में डेयरी संचालक अपने जानवरों का गोबर व गंदा पानी नालियों में बहाते है जिससे जल प्रदूषित होता है और क्षेत्र में भी गंदगी का भरमार रहता है

वही लगातार इन जन समस्याओं को निस्तारण करने के लिए जनवरी में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की गई थी

जिसमें जनपद में 33 डेयरी संचालक है उनमें से 23 डेयरी संचालको पर कार्रवाई की गई थी और उनका पक्ष भी सुना गया था जिस पर डेयरी संचालकों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे कि सब लोग अपने पशु बाहर शहरी क्षेत्र के रखे और वहीं से डेयरी चलाई लेकिन लगातार प्रशासन के आदेश न मानने के बावजूद भी डेयरी संचालक क्षेत्र में दूध डेयरी चला रहे थे

जिससे बार-बार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी आज इसी कड़ी में जनपद थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस प्रसासन व नगरपालिका द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है पशुओं को क्षेत्र से बाहर भेजा गया है

ADM प्रसासन अमित कुमार ने बताया कि इन्हें सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं यह अपनी डेयरी को शहर के बाद संचालित करें आज इन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है पशुओं को बाहर भेजा गया है

अगर दोबारा से आबादी क्षेत्र में डेयरी चलाते हुए मिले तो उनके खिलाफ पशु क्रूरता नियम वह आईपीसी की धाराओं में गंभीर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

आज इस अभियान में सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व थाना सिविल लाइन इंचार्ज उम्मेद सिंह व नगरपालिका ईओ हेमराज सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे इस कड़ी कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =