बलिया में दर्दनाक हादसा, अस्पताल से घर लौट रहे दो लोगों की मौत
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि नवजात समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला और युवक शामिल है।
मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ से ऑपरेशन से पैदा हुई बच्ची को लेकर परिजन घर लौट रहे थे।
खड़ी ट्रक में पीछे से सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया गांव के पास की है।
