वाह रे चुनावी जीत: जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही अवैध रूप से टैक्स वसूलने का काम शुरू
मुज़फ्फरनगर । जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बाय वाला चौकी क्षेत्र में दिन छिपते ही खुली लूट की जा रही है। चोकी बायवाला पर हर समय तैनात रहने वाली भाजपा का झंडा और भाजपा मंडल मंत्री लिखी गाड़ी सवार लोग ट्रक चालकों को आतंकित करते हुए खुले आम अवैध वसूली कर रहे हैं।
दिन छिपते ही बाहर से आने वाले लकड़ी लदे वाहनों(ट्रकों) से खुले आम लूट की जा रही है। स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे यह काम हो रहा है। देखें तस्वीरों में किस तरह ट्रकों को हाईवे पर रोककर अवैध वसूली की जा रही है। जिला पंचायत के ठेके के नाम पर यह अवैध वसूली जबरदस्ती वाहनों को रोककर की जा रही है।
जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के @muzafarnagarpol बाय वाला चौकी क्षेत्र में दिन छिपते ही हो रही खुली लूट,चौकी बायवाला पर हर समय तैनात रहने वाली भाजपा का झंडा और भाजपा मंडल मंत्री लिखी गाड़ी सवार लोग ट्रक चालकों को आतंकित करते हुए खुले आम कर रहे लूट। pic.twitter.com/HZw2wvmePV
— News & Features Network (@mzn_news) July 25, 2021
जबकि नियम है की अगर जिला पंचायत सदस्य या ठेकेदार है तो बाकायदा बेरियर लगाकर नियम सहित ही वसूली कर सकते हैं । देखें तस्वीरों में किस तरह खुले आम ट्रकों के सामने गाड़ी लगाकर हो रही खुली लूट क्या जिले के आलाधिकारियों सहित एस एस पी अभिषेक यादव इस तरफ ध्यान देंगे ।।

