Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वाह रे चुनावी जीत: जिला पंचायत अध्यक्ष बनते ही अवैध रूप से टैक्स वसूलने का काम शुरू

मुज़फ्फरनगर । जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बाय वाला चौकी क्षेत्र में दिन छिपते ही खुली लूट की जा रही है। चोकी बायवाला पर हर समय तैनात रहने वाली भाजपा का झंडा और भाजपा मंडल मंत्री लिखी गाड़ी सवार लोग ट्रक चालकों को आतंकित करते हुए खुले आम  अवैध वसूली कर रहे  हैं।

दिन छिपते ही बाहर से आने वाले लकड़ी लदे वाहनों(ट्रकों) से खुले आम लूट की जा रही है। स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे यह काम  हो रहा है। देखें तस्वीरों में किस तरह ट्रकों को हाईवे पर रोककर अवैध वसूली की जा रही है। जिला पंचायत के ठेके के नाम पर यह अवैध वसूली जबरदस्ती वाहनों को रोककर की जा रही है। 

जबकि नियम है की अगर जिला पंचायत सदस्य या ठेकेदार है तो बाकायदा बेरियर लगाकर नियम सहित ही वसूली  कर सकते हैं । देखें तस्वीरों में किस तरह खुले आम ट्रकों के सामने गाड़ी लगाकर हो रही खुली लूट क्या जिले के आलाधिकारियों सहित एस एस पी अभिषेक यादव इस तरफ ध्यान देंगे ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =