उत्तर प्रदेश

 ये तो झांकी है अभी बहुत कुछ करना बाकी है: दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है-मौर्या

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यूपी का आम अच्छा नही लगता। उन्होंने कहा कि मैं राहुल से कहूंगा कि अपमान मत करो। ये किसी भी महापुरुष के बलिदान की किताबें नही पढ़ सकते।

मेरठ स्थित सर्किट हाउस से आज मंडल के जिलों के लिए कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि योगी सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में ख़ज़ाने का मुंह खुल गया। विकास की गंगा बह रही है। इसमें 24 करोड़ की जनता डुबकी लगा रही है। आज छह जिलों के लिए 201 परियोजनाओं का लोकापर्ण 377 करोड़ 64 लाख, 179 परियोजनाओं का शिलान्यास 822 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी रहे है।

 ये तो झांकी है अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 2014 से आशीर्वाद आपने सभी को दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है। आजादी के बाद से बहुत सरकार आईं। मैं पिछले 15 साल की बात करूं तो सपा और बसपा ने क्या किया सबको पता है। हमारी सरकार ने जो किया है वो किसी सरकार ने नहीं किया। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पंचायत से लेकर भाजपा की सरकार होगी।

अखिलेश और मायावती मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते है। उप मुख्यमंत्री ने चल रहे किसान आंदोलन पर तो कुछ नही कहा अलबत्ता दावा किया कि किसान के लिए बीजेपी सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने खोल डालो किसी विरोधी सरकार ने इतना काम नही किया। सपा-बसपा-रालोद एक होने के बाद भी वर्ष 2019 में बीजेपी जीत गयी। इस विजय यात्रा को रोक नही पाया।

अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के दम पर नही रोक पाएंगे। हम 2022 भी और 2024 में भी जीतेंगे। मेरठ में तय समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के सर्किट हाउस सभास्थल से मेरठ की जनता का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 6 =