उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर की महिला कॉंस्टेबल ने कानपुर देहात में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के शोरम निवासी महिला कॉंस्टेबल साक्षी बालियान ने कानपुर देहात के मंगलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम सिंह चौरसिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और मामले की छानबीन शुरु कर दी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसको देखते हुए महिला कॉंस्टेबल की मौत संदिग्ध मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक कॉंस्टेबल साक्षी बालियान मुजफ्फरनगर के सोरम गांव की रहने वाली थी और कानपुर देहात के थाना मंगलपुर में कॉंस्टेबल के पद पर तैनात थी। साक्षी की मौत से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 20 =