पुलिस और एसओजी टीम पर फायरिंग: मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार
रायबरेली में बीते दिनों जिले में बढ़ते हुए अपराध ने रायबरेली पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए। जिसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर अपनी सक्रियता बढ़ाई है। पुलिस के आलाधिकारीयो ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए रोजाना शाम को चेकिंग अभियान तेज किये। जिसके परिणामस्वरूप बीती देर रात जिले भर की पुलिस गाडियों की चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी अभियान में भदोखर पुलिस ने बाइक सवारों को चेक कर रही थी तभी उसने संदिग्ध बाइक सवारों को रोका। लेकिन बाइक सवार मौके से भाग निकले, जिसकी सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की काम्बिंग शुरू की गई और डलमऊ कोतवाली इलाके में पुलिस उनको घेरने में कामयाब हो गयी।
वहीं मुराई बाग चौकी इंचार्ज देवेंद्र अवस्थी ने घेराबंदी की लेकिन बदमाशों ने पुलिस और एसओजी टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे पुलिस की गाड़ी भी छतिग्रस्त हुई।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ की सूचना से जिले में सनसनी फैल गई। वहीं एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम और स्थानी पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाई जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

