उत्तर प्रदेश

पिलखना: पानी मांगा तो पिलाया पेट्रोल, मारने के लिए इंतजाम पहले ही कर लिया था…

अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाने के पिलखना इलाकें में विवाहिता के साथ जोर-जबर्दस्ती व दुराचार की घटना सामने आ रही है। बताया गया है की ससुरालवाले ने विवाहिता के साथ अत्याचार कर रहे हैं उसके साथ अमानवीय कृत्य का अंजम दे रहे हैं। जब वो पानी मांग रही है तो उसे पट्रोल पिलाया गया है और जब वो इस तरह कि कृत्य तो सहन नहीं कर पायी और भागने लगी तो उसपर गड़ासे से प्रहार किया गया। उक्त महिला को तड़पा-तड़पा कर उसकी पिटाई की गई है।

पिछले कई दिनों से विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं विवाहिता के माता-पिता ने थाने में केस दर्ज कराई है जिसमें दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाए हैं। गुरुवार को विवाहिता के मायके वाले खटिया पर लिटा कर थाने लाये और ससुरालवाले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी केस के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

शादी के ढाई साल बाद विवाहिता स्नेहा को ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर तड़पा रहे हैं। आये दिन स्नेहा के साथ मारपीट की जाती है। सास-ससुर, भांजी, मौसी, यशपाल ,सुनील आदि लोग अभद्र व्यवहार करते हैं। ससुर भिखारीदास भी बहु स्नेहलता से छेड़खानी करता है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। बुधवार को स्नेहलता को इतना पीटा कि उठ के बैठ भी नहीं सकती। जब पति अमर सिंह से शिकायत करने का भी कोई असर नहीं हुआ।

स्नेहललता को ठिकाने लगाने के लिए गड़ासा, पेट्रोल,डंडा आदि सामान का इंतजाम किया गया था। घर में कुंड़ी लगाकर स्नेहलता की डंडों से पिटाई की गई। स्नेहलता ने कहा कि तड़पा-तड़पा कर मत मारो। जब वो पीने के लिए पानी मांग तो हैवानियत की सीमा पार करते हुए पेट्रोल पिला दिया। जब हाथ जोड़े तो गड़से से प्रहार कर हाथ घायल कर दिया। जब पैर काटने की कोशिश की तो स्नेहा घर की कुंडी खोल कर बाहर भागी।

पिटाई की ये नजारा मोहल्ले के लोगों ने देख लिया।और पड़ोसियों ने किसी तरह स्नेहा की जान बचाई। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं विवाहिता ने सुनील व यशपाल पर अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। जो मौके से फरार हो गये। थाना अकराबाद प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना में पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =