उत्तर प्रदेश

दोस्त को घर बुलाकर कपड़े उतार दिए, धारदार ब्लेड से काटा गुप्तांग

सोनभद्र : कालीन निर्माण का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार की रात अपने दोस्त को दावत के लिए घर बुलाया। वहां पहुंचने पर दोस्त को एक कमरे में बंद कर दिया और परिवार वालों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद  धारदार ब्लेड से उसके गुप्तांग पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया।

किसी तरह वह खुद को बचाकर खिड़की के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। घायल हालत में ही घर पहुंचा। वहां से परिवार के लोग से लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उपचार जारी है। घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि बर्दिया गांव निवासी सोमारू 35 वर्ष पुत्र बीरे कोल, गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कालीन निर्माण का काम करता है। किसी ने उसके मन में यह शंका डाल दी कि उसके दोस्त का उसकी पत्नी से नाजायज संबंध है।

बताते हैं कि इसके बाद से वह अपने कथित दोस्त से इसका बदला लेने की सोचने लगा। अस्पताल में भर्ती सोमारू के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने बुधवार की शाम उसको यह कहकर घर बुलाया कि समय पर आ जाना, घर पर दावत रखी हुई है। उसकी बात पर विश्वास कर सोमारू रात आठ बजे के लगभग उसके घर पहुंच गया। वहां उसका दोस्त उसका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आवभगत के नाम पर एक कमरे में ले जाकर बैठा दिया।

कुछ देर बाद परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ आया और कमरा अंदर से बंद कर दिया। उसने माजरा पूछा तो उस पर अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए, उसे पकड़ कर उसके कपड़े उतार दिए गए। इसके बाद उसके गुप्तांग को काटने की नियति से, उसके गुप्तांग पर धारदार ब्लेड से कई वार कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। कुछ देर के लिए वह लोग उसे छोड़े तो मौका देखकर खिड़की के रास्ते वहां से भाग निकला।

वहां से निकलने के बाद सीधे अपने घर पहुंचा और परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =