उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: धोखाखड़ी में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव पर शिकंजा, 9 निवेशकों ने दी संयुक्त तहरीर

Sonbhadra News: निवेशकों से धोखाखड़ी के मामले में कैमुना क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड के डायरेक्टर, रिजनल मैनेजर सहित पांच के खिलाफ पिपरी पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने यह कार्रवाई 9 निवेशकों की तरफ से दी गई संयुक्त तहरीर पर की। मामले में जमा कराई गई रकम की मेच्योरिटी भुगतान में आना-कानी करने और शाखा बंद करने का आरोप लगाया गया है। संतोष मौर्या, अनुपम अग्रवाल, शंभा देवी, उमा राय आदि की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उन लोगों ने कैमुना क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड लखनऊ में धनराशि निवेश कर रखा है। कैमुना क्रेडिट का रिजनल कार्यालय रेणुकूट में खोला गया था। जबकि उसकी शाखाएं अनपरा, रेणुकूट, शक्तिनगर, घोरावल आदि जगहों पर खोली गई थी।

आरोप है कि जमा राशि परिपक्व होने के बाद, वह लोग भुगतान लेने के लिए कंपनी की शाखाओं पर गए तो आनाकानी शुरू कर दी गई। दबाव बनाने पर डायरेक्ट आफ बोर्ड की तरफ से कार्यालय को ही बंद कराने का काम शुरू कर दिया गया।

प्रकरण में निवेशकों की तरफ से निवेशक संघ बनाकर एसपी डा. यशवीर सिंह से गुहार लगाई गई। उनके निर्देश पर मामले में कंपनी के डायरेक्टर प्रदीप अस्थाना, अतुल कुलश्रेष्ठ, अमिताभ आलम, विमल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अस्थाना, आपरेशन मैनेजर संतोष कुमार के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =