फिल्मी चक्कर

सोशल मीडिया पर ….श्वेता तिवारी को रस्सी से पीछे खींचती है पलक

हाल ही में सोशल मीडिया पर श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी का एक वीडियो ये साबित करता है कि जरूरत पड़ने पर वो अपने बच्चों को भी बेहतर करने के लिए चुनौती देने में विश्वास रखती हैं. श्वेता एक फिटनेस फ्रीक हैं और ये हम सभी ने देखा है. उनके हालिया ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया है.

उन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बहुत मेहनत की है. अब पलक अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं. इन दिनों मां-बेटी की जोड़ी अलग-अलग तरह के वर्कआउट गोल्स सेट कर रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी और पलक तिवारी का वर्कआउट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahil Rasheed (@sahilrasheed)

वीडियो में दोनों मां बेटी को एक साथ वर्कआउट करते, एक-दूसरे को चुनौती देते और सपोर्ट करते देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत श्वेता और पलक दोनों द्वारा साथ बैटल रोप एक्सरसाइज करते हुए होती है. फिर पलक श्वेता को रस्सी से पीछे खींचती है और श्वेता दौड़ने की कोशिश करती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खीच रहा है.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और पलक तिवारी दोनों ही परफेक्ट लगती हैं. इन दिनों श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं. वो अपने हर स्टंट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर रही हैं. श्वेता तिवारी इन दिनों मुंबई में अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं. साथ ही वो अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कभी नहीं भूलती.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =