फैशन स्पलैश 2019 : रैंप पर उतरी प्रतिभाएं
मुजफ्फरनगर।(डा0 संजय कुमार अग्रवाल द्वारा) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे तीन दिवसीय फैशन स्पलैश 2019 के तीसरे दिन पोन्ड्स फेमिना मिस इण्डिया इंदौर और पोन्ड्स फेमिना इंटरनेशनल 2013 विजेता एवं ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी बडे बैनर की फिल्मों में बाल कलाकार के साथ कईं टी0वी0 सीरियल्स में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री ज़ोया अफरोज़़ और बिग बॉस-सीज़न 9, संतोषी मां और अग्निफेरा जैसे मनभावन सीरियल्स में अभिनय करने वाले अभिनेता अंकित गेरा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ थीम पर आयोजित फैशन स्पलैश 2019 कार्यक्रम के तीसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरूस्कार विजेता और पुलिस विभाग के उपाधीक्षक अनुज चौधरी, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की सेक्रेटरी आभा कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के सचिव, संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज के अध्यक्ष डा0 एन0जी0 मजूमदार, और श्रीराम कॉलेज कॉर्डिनेटर डा0 प्रेरणा मित्तल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भारतीय संस्कृति की परम्परा को अपनाते हुए कार्यक्रम की शुरूआत बी0टैक संकाय के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर की गई। इसके पश्चात् गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ तीसरे दिन के फैशन-शो के पहले राउण्ड का आगाज किया। आज के कार्यक्रम का पहला राउण्ड डिजानर विनीत की थीम ‘रॉक मी फैबुलस’ पर आधारित परिधानों का रहा जिसे उन्होंने विद्यार्थी मॉडल्स के साथ रैम्प पर प्रदर्षित किया। इन्होने मध्यम रंग योजना के साथ थ्री पीस, कॉटन युक्त परिधान तैयार किये थे। इसके पश्चात सुबिया ने अपने कलेक्शन को कॉलेज मॉडल्स को पहनाकर रैम्प पर प्रदर्षित किया जोकि मोडस्ट ब्यूटी थीम पर आधारित थी। इसमे डिजाईनर छात्रा ने भारतीय परम्परागत और पाश्चात्य परिधानों को नये लुक एवं आधुनिक रूप में प्रदर्शित किया। इसके पश्चात् राष्ट्रीय डिजाइनर तनय पारीख ने राजस्थानी थीम पर अपने कलेक्शन को प्रदर्शित किया। राजस्थानी थीम पर आधारित वस्त्रों को पहनकर जब राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय माडॅल्स ने रैम्प पर कैटवाक किया तो ऐसा लगा जैसे चारों ओर राजस्थानी पृष्ठभूमि खिल गई हो। कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने आई सेलिब्रिटी जोया अफरोज एवं अंकित गेरा ने भी इन मॉडल्स के साथ रैम्प पर कैटवाक करके कार्यक्रम में चार चॉद लगा दिए। कार्यक्रम के अगले राउण्ड में डिजाईनर निधि और ईशा ने इम्पीरियल रॉयल थीम पर आधारित अपने तैयार किए गए कलेक्शन को अन्तर्राष्ट्रीय

मॉडल्स के साथ रैंप पर प्रदर्शित किया। इसके पश्चात अंजली जैन ने द ग्लैम लाईफ थीम पर बनाये गये अपने कलेक्शन को विद्यार्थी मॉडल्स को पहना कर रैंप पर प्रदर्शित किया, जिनको दर्शकों की खूब सराहना मिली। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए श्रीराम पॉलिटैक्निक के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा दर्शको को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी श्रेणी में शिक्षा संकाय की छात्राओं द्वारा युगल नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शको की वाहवाही बटौरी। कार्यक्रम के अगले राउण्ड में डिजाईनर शिवानी सैनी ने स्नो-व्हाइट थीम पर आधारित अपने कलेक्शन को अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल्स के साथ प्रदर्शित किया, जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। इसके पश्चात डिजाईनर्स शिवांगी, अनिकेत, प्रीति तथा डोली के ग्रुप ने अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। जिसको उन्होंने मोक्ष थीम पर तैयार किया था। इनके द्वारा तैयार किये गये परिधानों में नेवी ब्लू और सफेद रंगों का प्रयोग किया गया। जिसमें परिधानों के साथ मोतियों की माला बनाकर भी पहनायी गयी। सभी डिजाईन्स बहुत ही आकर्षक और मनमोहक थे। तत्पश्चात डिजाईनर लवी माहेश्वरी ने रस्मो-रिवाज थीम पर तैयार परिधानों को राष्ट्रीय फीमेल-मॉडलस के साथ प्रदर्शित किया।
जिसमें उन्होंने चटक रंगो के साथ भारतीय परम्परागत लहंगा तैयार किया, इसकी सुन्दर संगति फूलों के पैटर्न को और भी आकर्षक बनाती हुई प्रतीत हुई, इनके सभी परिधान बहुत सुन्दर एवं आकर्षक रहे, जिनको दर्शकों ने खूब सराहा। अगले राउण्ड में डिजाईनर शिवानी व रूकसार ने अपनी थीम डिलाइटफुल पर आधारित परिधानो को विद्यार्थी मॉडल्स को पहनाकर रैम्प पर कैटवाक कर प्रदर्शित किया जिसे देखकर दर्शक वाहवाही करने से न चूके। इसके पश्चात पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने भगवान शिव को समर्पित करते हुए समर्पण नामक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान शिव एवं उनके भक्तों के विभिन्न रूपो को प्रदर्शित किया गया। फैशन शो के अगले राउंड में डिजाइनर साक्षी और पूजा व्हीमस और क्रेज थीम पर आधारित अपने परिधानों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल्स के साथ प्रदर्षित किया। जिनको उन्होंने भारतीय शादी समारोह की थीम पर तैयार किया। जिसमें उन्होंने गाउन और लहंगे, चटक रंगों के साथ तैयार किये। जिन्होंने भारतीय परम्परागत शादी समारोहों की याद दिला दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में डिजाइनर सिमरन मलिक ने बोलेवर्ड ऑफ ड्रीम्स थीम पर अपने तैयार किए हुए परिधानों को मॉडल्स के साथ प्रदर्शित किया। सभी परिधान हल्के और चटक रंगो के समावेश से तैयार थे, जिनको आरामदायक पहनावे के रूप में तैयार किया गया, सभी परिधान बहुत सुन्दर और आकर्षक रहे, जिनको दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अगले राउंड में डिजाइनर सुगंधा, दृष्टि, कर्तिका, शुमैला ने ब्लैकिश रेड थीम पर तैयार अपने परिधानों को कॉलेज और राष्ट्रीय मॉडल्स के साथ प्रदर्शित किया। जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके पश्चात डिजाइनर आरती ने चीक थीम पर तैयार अपने परिधानों को कॉलेज मॉडल्स के साथ प्रदर्शित किया। इसके पश्चात् डिजाइनर लवि, सिमरन, अकांक्षा, इशिता, कावेरी, प्रिया पांचाल के ग्रुप ने भारतीय संस्कृति प्रधान साडी को अपने रचनात्मक कौशल से भारतीय लोककला और मिनिएचर कला पर आधारित पैटर्न्स पर तैयार किया। जिसमें उन्होंने वर्लिकला, मधुबनी कला, राजस्थानी मिनिएचर और पहाडी मिनिएचर पर अपने डिजाईन्स तैयार किए।
इन सभी परिधानों को पहनकर जब अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल्स रैंप पर वॉक के लिए आयी तो रैंप पर भारतीय संस्कृति की सुन्दर झांकी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी, जिनका दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात् डिजाइनर छात्र आमिर ने वेडिंग बैल्स थीम पर तैयार अपने परिधानों को प्रदशित किया। जिसमें उन्होंने वेडिंग गाउन और लहंगे लाल और सफेद रंग के प्रयोग करके बनाये, जिनको विद्यार्थी मॉडल्स के साथ रैंप पर प्रदर्षित किया। आमिर के द्वारा तैयार किये गए परिधानों को दर्शकों ने खूब सराहा और प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में डिजाइनर साक्षी सिंघवाल द्वारा फ्लोरल जेम्स बैलीमेना थीम पर आधारित अपने कलेक्शन को आज के शो की स्टोपर गुलफशा के साथ प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत करने आई पोन्ड्स फेमिना मिस इण्डिया इंदौर और पोन्ड्स फेमिना इंटरनेशनल 2013 विजेता ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वर्तमान समय में लड़कियां अपनी प्रतिभा का लोहा तो मनवा ही रही हैं साथ अपने माता-पिता एवं राष्ट्र का गौरव भी बढ़ा रहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हर अभिभावक अपनी बेटियों पर विश्वास कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे तो वो कभी उनका सिर झूकने नहीं देगी। अपनी कुश्ती के दम पर मुजफ्फरनगर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर उपाधीक्षक तैनात अर्जुन चौधरी उर्फ अर्जुन पहलवान ने भारत की ज्वलंत समस्याओं में से एक जनसंख्या पर बोलते हुए कहा कि जनसंख्या देश का सबसे बडा मुद्दा है। कोई भी सरकार या राजनैतिक पार्टी इस मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं करती है तथा न ही जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दे रहीं है। जनसंख्या जिस अनुपात में बढ रहीं है उस अनुपात में रोजगारो का सृजन नहीं हो रहा है तथा बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ रहीं है।
उन्होने कहा कि मैने समाज हित में इस समस्या से जनता को जागरूक करने के लिए संस्था शुरू की हैं। उन्होने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि आप सभी को बढती जनसंख्या के प्रति सजग रहना होगा अन्यथा आने वाला समय और भी अधिक विकट होगा। कार्यक्रम के अन्त में बेस्ट डिजाईनर मेल का खिताब आमिर तथा बेस्ट डिजाईनर फीमेल का खिताब लवी को दिया गया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज द्वारा मिस एवं मिस्टर एसआरजीसी की घोषणा भी की गई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिवम वर्मा को मिस्टर एसआरजीसी तथा इंजीनियरिंग की छात्रा अनन्या कुलश्रेष्ठ को मिस एसआरजीसी के खिताब से नवाजा गया वंही विशाल और परीक्षा मित्तल रनरअप रहें। कार्यक्रम का संचालन आयुष गुप्ता, शहज़ाद गौर, अक्षय अग्रवाल, विनायक, इमरा, ऐनी, फरहा, इकरा, अरीना और प्रियांशी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज कॉर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक मनोज धीमान, विभागाध्यक्षा रूपल मलिक, डा0 रविन्द्र धीमान, डा0 आशीष, बिन्नू पुण्डीर, अनु नायक, रीना त्यागी, पूनम पाल मीनाक्षी काकरान, रजनीकांत, तरूण कुमार पालिवाल, हिमांशु शर्मा, नीतू सिंह, बुशरा आकील, रवि गौतम और वैशाली आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
