खबरें अब तक...

समाचार

गर्म हवाओं से आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त1 5 |
मुजफ्फरनगर। सुबह से ही तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर के समय लू के थपेड़ों के चलते दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आयीं। दोपहर होते-होते सूर्य देव अपने प्रकोप में आए गए और आसमान से आग उगलने लगे। तेज गर्म लू चलने लगी। नतीजन, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तेज धूप से बचते नजर आए। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने आफिसों व घरों में दुबके रहे। दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटे बगैर नहीं चल सके। झुलसाने वाली गर्म हवा के साथ धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। शहर व कस्बों में जगह जगह ठंडे पेय पदार्थों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।शाम के समय भी तापमान ज्यादा रहा, मगर धूप से लोगों ने निजात पाई। देर शाम तक मौसम सामान्य हुआ और लोगों ने सड़कों पर निकलना शुरू किया। गेहूं किसानों ने बार बार मौसम के खराब होने के डर से गेहूं की कटाई में तेजी कर दी। तेज धूप में ही किसान अपने अपने खेतों में कार्य करते नजर आए।

सत्संग का हुआ विधिवत समापन3 5 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुजरात से आयी साध्वी सेजल दीदी ने शहर के साकेत कॉलोनी डा० गंगल वाली गली में तीन दिवसीय कृष्ण लीला का आयोजन कर लोगों को कृष्ण लीला के जीवन के बारे में विस्तार से बताया, बीती रात कृष्ण लीला का गायक गगन राठौर के सत्संग के साथ विधिवत समापन हो गया।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन डा० गंगल वाली गली में इंजीनियर राजू त्यागी के आवास पर श्री कृष्ण लीला का तीन दिवसीय आयोजन २ मई से ४ मई देर रात तक किया गया जिसमें गुजरात से आयी साध्वी से सेजल दीदी ने कृष्ण लीला के बारे में लोगों को संगीतमय माहौल के साथ अपनी ओजस्वी वाणी मे विस्तार से बताया और कहा कि कृष्ण की दुनिया ही निराली थी वह हमेशा अन्याय के खिलाफ थे और न्याय के लिए लड़ते रहे उन्होंने दुनिया को प्रेम की सीख दी बराबरी की सीख दी ,उन्होने बताया कि जीवन में घमंड और बनावट दिखावा यह सब अस्थाई है और इससे आम जीवन को दूर रहना चाहिए उन्होंने कृष्ण लीला में श्री कृष्ण भगवान के बचपन से लेकर सभी युगों के बारे में उनकी लीला का इस तरह से वर्णन किया कि लोग भाव विभोर हो गए उन्होने बताया की कृष्ण लीला चमत्कारिक रही है, और लोगो ने तीन दिनों तक इस कृष्ण लीला का आनंद लिया कृष्ण लीला में सगीत के साथ प्रसिद गायक गगन राठौर ने प्रत्येक दिन सत्संग में एक से बढ़िया एक भक्ति गीत गाकर श्री कृष्ण लीला कथा को संगीतमय बना डाला ,इस कार्यक्रम का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग मुजफ्फरनगर विकास समिति के सदस्य इंजीनियर राजू त्यागी के आवास पर उन्हीं के प्रयास से रखा गया था साध्वी सेजल उन्हीं के आग्रह पर गुजरात से मुजफ्फरनगर इस आयोजन को करने के लिए पहुची थी। आयोजन मे सुरेश चंद त्यागी, इंजीनियर राजू त्यागी इंजीनियर सौरभ त्यागी, अभिनव त्यागी, मुक्ता दीदी ,गगन राठौर, कृष्ण गोपाल, संजीव चौधरी, शैलेंद्र सिंह डॉ गीतांजलि, प्रिया सिंह, डा० अनीता , डा० तुपार संजीव जलोत्रा ,शिवानी डॉ अनीता इंजीनियर ललित शर्मा ,पूनम शर्मा, पंकज, शिवानी, धीरज बत्रा, टीना बत्रा ,शालू जलोत्रा राजीव गौतम सहित बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयाई भी कृष्ण लीला सुनने के लिए मौजूद रहे।

निशुलक योग साधना केंद्र का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक ७ मई से ग्रीन लैंड स्कूल मुजफ्फरनगर में लगने वाले ५ दिवसीय तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर को सफल बनाने हेतु सभी अधिकारियों व कार्यकर्ताओ को कार्य वितरण कर जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई और हाथों व पैरों की सूक्ष्म क्रियाएँ कराई।जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने भुजंग व शलभासन कराए।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने उत्तानपाद आसन,कंधरासन व मकर आसन तथा शवासन कराए।हँसी व प्राणायाम आचार्य रामकिशन सुमन ने कराएँ।तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओ को तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर को सफल बनाने हेतु कार्य विभाजन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि शिविर भारतीय योग संस्थान(पंजी०)नई दिल्ली के निर्देशन संचालित होगा।आज तनाव व अवसाद रोग का निवारण केवल योग साधना से ही संभव है।इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओ ने भाग लिया।

नहर में सड़ा गला शव मिला6 2 |
चरथावल। नहर मे शव बहता देख ग्रामीणो मे कौतूहल मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बलवाखेडी मे आज दोपहर कुछ ग्रामीण नहर मे नहा रहे थे तथा कुछ ग्र्रामीण अपने पशुओ को नहर मे नहला रहे थे कि इसी बीच नहर मे नहाते कुछ युवको की नजर नहर मे बह कर आ रहे शव पर पडी। नहर मे शव बहता देख ग्रामीणो मे कौतूहल मच गया और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। नहर मे शव पडा होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुंलिस सूत्रो का कहना है कि शव सडी-गली अवस्था मे है। तथा उक्त शव पीछे कहीं और से बहकर आ रहा है। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह मामला ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित8 2 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल मे आयोजित सम्मान समारोह मे उच्च अंक लाने वाली छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पहुंचे अतिथियो ने छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देते हुए उनका मनोबल बढाया। इस सम्मान समारोह के अंतर्गत हाइ स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तरिण होने वाली छात्राओ को मुख्यातिथि के दुवारा सम्मानित किया गया।इस सम्मान समारोह के दौरान स्कूल की छात्रा अनम प्रवीन के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल समिति के दुवारा ११ हजार रुपये का चेक दिया तो वही डिग्री कॉलेज में तीन वर्षों तक फ्री पढ़ाई देने की भी बात कही। इसी के साथ साथ हाइ स्कूल व इंटर में अन्य स्थान पाने वाली छात्राओ को भी सम्मानित किया गयाआर्य समाज रोड स्थित नवाज अजमत अली खॉ गर्ल्स स्कूल मे 12 वीं कक्षा मे उत्तीर्ण हुई छात्राओ के सम्मान मे फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा उत्तीर्ण छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या, विद्यालय प्रबन्धक व मशहूर शायर नवाज देवबन्दी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई शुकदेव मुनि जयंती9 1 |
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में शुकदेव मुनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें शुकदेव जी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री शुकदेव मंदिर में पीठाधीश्वर संत स्वामी ओमानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के बीच शुकदेव जी की चरण पादुका का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि शुकदेव मुनि जी ने हजारों वर्ष पूर्व नगरी में ही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान अमृत धारा को प्रवाहित किया था। आरती के बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जो नगर के बस स्टैंड, कल्याण देव चौक, गंगा घाट, हनुमत धाम, गणेश धाम, सच्चा प्रकाश आश्रम होती वापस आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में मुनि शुकदेव, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी की झांकी भी सजाई गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए शुकदेव जी का जयघोष किया। समापन पर शुकदेव आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। नगरी के साधु-संतों, पंडित पुरोहित, आचार्य, विद्यार्थियों एवं दुकानदारों आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

मदर डे का आयोजन
जानसठ। मदरलैंड पब्लिक स्कूल मनफोड़ा में मदर डे मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रमेश कुमार एवं अन्य अध्यापकों ने बच्चों को मां का महत्व बताते हुए कहा कि मां ही बच्चे की पहली पाठशाला होती है। हमारा कर्तव्य है कि हम बड़े होकर काबिल बनकर अपनी मां के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर घर व परिवार विषय पर ग्रीटिग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने घर व परिवार संबधी ग्रीटिग कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में तनु ने प्रथम, अक्षय व किट्टू ने द्वितीय व वर्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। आयोजन में स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

नाले अटने से पानी की निकासी ठप
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज गेट से होली चौक जाने वाले रास्ते पंजाबी कॉलोनी के पास नाला है। कालोनी का पानी नाले में जाता है, लेकिन नाला कूड़े से अटा पड़ा है। उसकी सफाई नहीं की जाती है। जिससे नाले के पानी निकासी नहीं हो पाती है। बरसात में नाले का पानी सड़क पर भर जाता है। लोगों को परेशानी का सामना पड़ता हैं। वहीं नाले में कूड़ा अटा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ला वासी ललित अग्रवाल, संदीप, अशोक, नीरज, राकेश आदि का कहना हैं कि पालिका परिषद से नाले की सफाई कराने को कहा गया, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के एसआई शैशिल मलिक का कहना है कि नगर के करीब-करीब सभी नालों की सफाई कराकर उनकी सिल्ट को निकलवाया गया था, लेकिन कुछ लोगों नालों में कूड़ा करकट डाल देते हैं, जिससे नाला अट जाता है। इसके प्रति लोगों को भी जागरुक होना चाहिए कि वह घरों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें।

वर्कशाप का हुआ आयोजन12 1 |
मुजफ्फरनगर। यूनिसेफ व एक्शन एड की नई पहल प्रोग्राम से जनपद मे सबके लिए सम्मान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नगर के राजकीय इंटर कालेज मे एक जिला स्तरीय वर्कशॉप हुई।मीना मंच के साथ हुई वर्कशॉप मे नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने मच के उददेश्य, स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक हिंसा, बाल अधिकार, आत्मरक्षा आदि अन्य विषयो पर बच्चो को जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज सभागार मे हुए कार्यक्रम मे नई पहल के अभी तक किए गए शिक्षा कार्यक्रमो के बारे मे सरकारी स्कूलो, एसएससी और समुदाय के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे बीएसए योगेश कुंमार शर्मा ने मीना मंच की शिक्षा की अलख टीम बताया। नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक कमर इंतखाब ने कहा कि इस वर्कशॉप में मीना मंच के उददेश्य, स्वास्थ्य, शारीरिक, मारसिंक हिंसा, बाल अधिकार, आत्मरीक्षा मंथन हो रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएं एबीबारसी सदर अनुराधा वर्मा ने मीना मंच के उददेश्यों, उसकी जिम्मेदारी, कार्यो आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। मीना मंच की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। यूनिसेपफ से इसमें अस्तित्व सामाजिक संस्था, बाल कल्याण समिति की चेयरमैन कमलेश वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी शिवांगी बालियान, सीडब्लूसी संजीव मलिक,खुशहाल कमर, सलीम चौधरी, मास्टर यासीन, धीर सिह आदि ने भी बच्चो को जागरूक करने के उददेश्य से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। कार्यक्रम मे 60 से अधिक बच्चो ने प्रतिभाग किया।

पवित्र माह रमजान के लिए तैयारियां शुरू13 |
मुज़फ्फरनगर। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का पवित्र माह बहुत ही महत्व रखता है ,इस माह में समस्त मुस्लिम लोग रोजे रखते है और अल्लहा की इबादत करते है । आगमी ७ मई से पवित्र माह रमजान शुरू होने वाला है इस माह के लिए मुस्लिम समुदाय ने घर से बाहर निकल खरीदारी शुरू कर दी है,ओर दुकान पर भी काफी भीड़ दिखाई दे रही है और लोगो के चेहरे पर भी पवित्र माह रमजान के लिए एक अलग से खुशी नजर रही है। वही शहीद चोक स्तिथ दुकानदार ने बताया कि हम हर साल यहां पर अपनी सेंवई, व खजले की दुकान लगते है और यही पर माल तैय्यार करते है,अब रमजान माह शुरू होने वाला है इसलिए लोग खरीदारी कर रहे है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • It¦s actually a great and useful piece of information. I¦m glad that you just shared this helpful information with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =