वैश्विक

किसानों के गतिरोध के बाद लुधियाना के लाजिस्टिक्स पार्क को बंद करने का फैसला

अडानी ग्रुप ने लुधियाना के लाजिस्टिक्स पार्क को बंद करने का फैसला लिया है। सात माह से चल रहे किसानों के धरने की वजह से किला रायपुर के इनलैंड कंटेनर डिपो (आइसीडी) का परिचालन बंद कर दिया गया है। किसान आंदोलन की वजह से 4 सौ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा तो ग्रुप को करोड़ों रुपये की चपत लगी। कोर्ट भी समाधान नहीं निकाल सकी।

किसानों के जत्थे इस साल जनवरी से किला रायपुर लाजिस्टिक्स पार्क के मुख्य द्वार पर पर बैठे थे। इस वजह से लाजिस्टिक्स पार्क में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। धरने पर बैठे किसान लाजिस्टिक्स पार्क के कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे। किसानों को धरने से हटाने के संबंध में प्रबंधन की तरफ से पंजाब सरकार को कई शिकायतें की गईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

कंपनी ने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की। लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार के अधिकारी किसानों की नाकाबंदी हटाने में पूरी तरह से विफल रहे। अडानी ग्रुप ने थक हारकर इसे बंद करने का फैसला ले लिया। कंपनी का कहना है कि वो अब और ज्यादा नुकसान झेलने की स्थिति में नहीं है। उसे पहले ही काफी घाटा हुआ है।

ग्रुप ने पंजाब के औद्योगिक माल की आवाजाही को आसान करने के लिए किला रायपुर में अपने आइसीडी की शुरुआत 2017 में की थी। अडानी ग्रुप ने हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर कहा कि पिछले सात महीनों में कोई भी राहत नहीं मिलने से वह अब और नुकसान उठाने की स्थिति में नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =