फिल्मी चक्कर

दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं सारा अली खान

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो अपने सभी दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.साथ ही वो वीडियो में हर एक फ्रेम में कूल अंदाज में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने कई ड्रेस को कैरी किया हुआ है जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है.

सारा अली खान ने ये वीडियो अपने उन सभी दोस्तों के लिए शेयर किया जो उनके हर एक बुरे और अच्छे समय में साथ देते हैं. इस वीडियो को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसको अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है. सोशल मीडिया पर सारा की ये वीडियो खूब वायरल हो रही है. साथ ही फैंस सारा की इस वीडियो को अपना खूब प्यार दे रहे हैं.

सारा अली खान ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक मटर जैसी फली की तरह मेरे दोस्तों से मिलें.’ इससे पहले सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की थी. 

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =