खबरें अब तक...

समाचार

समर जहां पर दागी गई थीं पांच गोलियां
देहरादून। समर जहां उर्फ रेहाना पर नजदीक से पांच गोलियां दागी गई थीं। इसमें से तीन उसे लगी थीं, एक तो उसके शरीर को भेद कर पार हो गई थी। मौका-ए-वारदात से मिले पांच खोखों ने इस तरफ भी इशारा कर दिया कि किसी को समर से गहरी नफरत थी। इस नफरत की वजह समर की पिछली जिंदगी से जुड़ी हो सकती है, जिसका पता लगाने के लिए बुधवार को पुलिस टीम मुजफ्फरनगर और रुड़की रवाना कर दी गई है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हमलावर की कार की पहचान के साथ उसके आने और भागने के रूट का भी पता चल गया है। हत्या का कारण अवैध संबंध भी हो सकता है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ सिटी के पास समर जहां उर्फ रेहाना (23) को कार सवार हमलावर ने गोलियों से भून दिया था। तीन गोलियां लगने के बाद भी समर पांच सौ मीटर तक भागती रही और अपने बुटीक के पास आकर गिर पड़ी। वारदात के समय राकेश गुप्ता और उसका बेटा कार्तिक बुटीक के पास स्थित माउंट ग्रिल रेस्टोरेंट में बैठे थे। चीख-पुकार सुन दोनों बाहर आए तो समर को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। दोनों उसे कार में मैक्स अस्पताल को निकले, लेकिन समर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बुधवार को समर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें पता चला कि उसे तीन गोलियां लगी थीं, जिसमें से एक शरीर को भेद कर पार हो गई थी। वहीं पांच गोली चलने की पुष्टि मौके से मिले खोखों से हुई है। शव देर शाम परिजनो को सुपुर्द कर दिया।
आखिर कौन है जिसे समर से थी इतनी नफरत-समर को गोलियां नजदीक से दागी गई थीं। यही वजह थी कि एक गोली आर-पार हो गई थी। समर का हत्यारा जो भी है उसे समर से बेहद नफरत थी, यही वजह है कि हत्यारे ने इतनी नजदीक से भी पांच गोलियां दागी। मगर सवाल अभी भी कौंध रहा है कि कौन है जो समर से इतनी नफरत करता था। यह बात समर के अवैध संबंधों की ओर भी इशारा करती है। क्योंकि समर काफी खुले विचारों वाली थी। साथ ही वह हर किसी से घुल-मिल जाती थी।

समर किसे शेयर करती थी नगमे व शायरी
प्यार भरे गाने और इश्क की शायरियां शेयर करना भी समर के शौक में शामिल था। पुलिस को उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसी ही जानकारी मिली है, लेकिन समर के मोबाइल के पैटर्न लॉक को अभी खोला नहीं जा सका है। मोबाइल को एफएसएल भेजा गया है। वहां से अनलॉक होने के बाद और भी कई राज और समर के संपर्को की परत खुलेगी। रुड़की से भी जुड़ सकते हैं तार
मुजफ्फरनगर छोड़ने के बाद समर करीब आठ-नौ महीने रुड़की में भी रही। यहां समर अकेले रहती थी और राकेश वहां अक्सर आता-जाता रहता था। आशंका यह भी है कि रुड़की का ही कोई शख्स समर के संपर्क में आ गया था, जिसके बाद दोनों ने देहरादून शिफ्ट होने का प्लान बनाया। रुड़की में समर के किराए के मकान के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
राकेश गुप्ता और समर से जान-पहचान रखने वाले 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कई बातें सामने आई हैं, उन सब की कड़ी जोड़ी जा रही है। मुजफ्फरनगर और रुड़की से टीम के आने के बाद हत्या की काफी कुछ वजह स्पष्ट हो जाएगी।

फिलहाल हमलावर के कार की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
निवेदिता कुकरेती, एसएसपी, देहरादून

अलग-अलग स्थानों से दो को दबोचा1 10 |
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह व एस एस आई मदन सिंह बिष्ठ ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसमें आज कुकड़ा चौकी इंचार्ज करण नागर हमराह को लेकर ए टू जेड रॉड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी सामने से एक युवक को रुकने का जब इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर करण नागर व हमराह सिपाही ने मोटरसाइकिल पर पीछा कर उसको ए टू जेड चौराहे के पास से धर दबोच लिया जिसकी तलाशी लेने पर एक ३१५ बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ तो वहीं दूसरी सफलता थाना नई मंडी पुलिस को उस वक्त लगी जब द्वारकापुरी मोड़ पर एस आई मनोज पाल सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ द्वारकापुरी मोड़ की तरफ जा रहा है जिस पर एस आई मौज पाल सिंह ने मुखबिर की बताई हुई जगह पर युवक को घेर लिया और मौके से एक मोटरसाइकिल सी डी डीलक्स यूपी १२ आर् ६५४८ बरामद हुई पकड़े गए मोटरसाइकिल चोर का नाम सौरभ पुत्र बिजेंदर निवासी ऊन जिला शामली बताया जा रहा है दोनों सफलताओं में थाना नई मंडी पुलिस की नई मंडी क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

मारपीट कर किया घायल2 7 |
चरथावल। बाजार मे किसी काम से आए बाईक सवार ग्रामीण पर कई अज्ञात लोगो ने हमला बोलते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान शोर-शराबा व हंगामा खडा हो गया। तथा आसपास के दुकानदारो सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट मे घायल व्यक्ति को जीप मे बैठाया तथा उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि पुलिस को आता देख अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए।

बाइक की चपेट में आकर घायल3 7 |
ककरौली। बाईक की चपेट मे आकर सब्जी विक्रेता सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना ककरौली के खुजेडा मार्ग पर तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता सहित दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। वहीं दूसरी और इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर कुछ ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला सीएचसी भिजवाया।

डीएम ने की मैडल विजेताओं की हौसला अफजाई
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने लखनऊ मे आयोजित हैवीवेट प्रतियोगिता मे गोल्ड मैडल जीतकर लौटे खिलाडी छात्रो का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार के बेटे तथा 8 वीं के छात्र हैवीवेट चैम्पियन वंश भारद्वाज ने 42 किलो वर्ग मे लखनउ मे आयोजित प्रतिस्पर्धा मे गोल्ड मैडल हासिल किया तथा वंश भाऱद्वाज के भाई तथा डीएस पब्लिक स्कूल के छात्र अंश भारद्वाज ने 72 किलो वर्ग मे सिल्वर मैडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने लखनउ मे परचम लहरा कर आए युवा खिलाडी वंश भारद्वाज व अंश भारद्वाज का उत्साह वर्धन कर उन्हे सम्मानित किया।

समस्याओं से कराया अवगत5 5 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता ब्रिजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय को सौंपे गये ज्ञापन में अवगत कराया कि सीवर पाइप लाईनों का कार्य अत्यंत सुस्त और लापरवाही भरा चल रहा है। जिन सडकें व गलियों में पाइप लाइन डाल दिये गये है उन सडकों की समय के अनुसार मरम्मत नहीं की जा रही है जिससे आवागमन में अत्याधिक परेशानी हो रही है क्योंकि गड्ढों भरी सडको ंसे उडती धूल व गर्द के गुब्बार से उस मार्ग पर स्थित दुकानदार व निवासी अस्थमा, स्वास रोग व चर्मरोगों के शिकार बन रहे है। ब्रहमपुरी व अंसारी रोड से शिवम हलवाई तक पाइप डलने के कई माह बाद अभी सडक निर्माण नहीं हो सका है। रामपुरी, जनकपुरी मौहल्ले में जो सीवर लाईने डाली गयी थी वह चोक हो चुकी है जिसके चलते गंदा पानी सडकों पर भर गया है। जिला अस्पताल के बाहर बने कूडा डलावघर के कारण कूंडा व गंदगी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है जिसके कारण वहां बदबू व टै्रफिक जाम का आलम बना रहता है। शिवचौक से जिला चिकितसालय चौक तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके पुर्ननिर्माण की आवश्यकता है। आगामी कावंड मेले के दृष्टिगत रखते हुए कावड मार्ग पर शहर की सडकों की मरम्मत की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालो में ब्रिजेश दीक्षित, श्रीमोहन तायल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

विभिन्न विद्यालयो में एन्टी टोबेको कैम्पेन चलाया
मुजफ्फरनगर। एन्टी टोबेको कैम्पेन के अर्न्तगत नैशनल तम्बाकू कन्ट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंव सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के सौजन्य से जिले के विभिन्न विद्यालयो जैसे डॉ शिवराज सिंह इण्टर कॉलेज, रामपुरी, व राज कन्या इण्टर कॉलेज रूडकी रोड मु0नगर आदि मे एन्टी टोवेको कैम्पेन का आयोजन किया गया जिसमें रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0एम0 निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा, प्रधानाचार्या आलोक कुमार, प्रधानाचार्या श्रीमति सुमन, अध्यापिका सोनिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि तम्बाकू सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक है जिससे कि मरीज को कैंसर व हृदय रोग आदि होने का खतरा भी बन जाता है। श्री मति सुमन व सोनिया ने कैम्पस मे उपस्थित दर्शकों को बताया कि तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति मानसिक रोग का भी शिकार हो जाते है और यह कभी-कभी उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण भी बन जाता है। रजब ने धुर्मपान छोडने के उपाय बताये तथा धूर्मपान धोडने हेतू जागरूक किया व साथ ही साथ येलो जोन भी बनाया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तम्बाकू छोड़ने तथा उससे बचने के उपाय बताये गये तथा तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई और साथ ही साथ युवाओं के बीच तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर श्री खुशहाम कमर, श्री राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद समृद्धि ने लगाया प्याऊ6 6 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्रद्धि के द्वारा एक प्याऊ का शुभारंभ कोर्ट रोड पर गुप्ता स्पोर्ट्स के सामने किया गया। इस दौरान अतिथि ने कहा कि गर्मियों में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस कार्यक्रम में अजय गुप्ता, नवीन सिंघल, विनोद सिंघल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संदीप जैन डॉ प्रवेश कुमार, आलोक, निधीश गर्ग, अजय अरोरा, विवेक वर्मा उपस्थित रहे।

प्रकाश शिक्षा सदन स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी7 5 |
मुजफ्फरनगर। प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाइस्कूल केशवपुरी में हिन्दू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्योति सैनी द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया। शीतल द्वारा बच्चों का मोटिवेशन किया गया। ज्योति सैनी ने बच्चों को महाराणा प्रताप के विषय में बताया। संयोजक सुनील त्यागी द्वारा महाराणा प्रताप के विषय में विस्तार से बताया गया कि इनका जन्म 9 मई 1540 में हुआ। इनके पिता उदय सिंह माता रानी सा जैवन्ति बाई तथा दादा महाराणा सांगा दादी राणी सा कर्मावती व इनकी पत्नी राणी सा अजवांदे के विषय में बताया गयां 18 जून 1576 में ऐतिहासिक हल्दी घाटी के युद्ध के विषय में विस्तार से बताया कि किस प्रकार इस युद्ध में मुगलों के प्रमुख सेनापति बहलोल खान सैयद अहमद खान, मुल्तान, गाजी खान, वसीम खान, खुरासान सभी इस युद्ध में मारे गये। किस तरह से बहलोल खन को एक ही पल में राणा प्रताप ने बीच से चीर दिया था जिस पर अकबर को बहुत घमण्ड था। वह आज कोई युद्ध नहीं हारा था। एक ही वार में घोडे सहित उसे महाराणा प्रताप ने मार गिराया था। मान सिंह जो सेनापति था। उसे ओहदे के पीछे छिपकर जान बचाकर भागना पडा था। यदि चेतक घोडे की टांग हाथी पर बंधी तलवारों से न कटती तो इस युद्ध में मान सिंह भी मारा जाता। घायल होने पर भी राणा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर ही चेतक ने दम तोडा। ऐसे महान वीर महारणा प्रताप पर हम सभी को गर्व है।

श्रीराम कालेज में स्काउट गाइड शिविर का आयोजन8 5 |
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के प्रांगण में बी०एड० द्वितीय वर्ष एवं डी०एल०एड० द्वितीय वर्ष का पॉंच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में प्रारम्भ हुआ। शिविर के प्रथम दिन शिक्षक शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्षा डा० प्रेरणा मित्तल ने ध्वजारोहण कर शिविर का उदघाटन किया और कहा कि भावी अध्यापक होने के नाते सभी प्रशिक्षुओं के जीवन में स्काउट गाइड का अहम योगदान है। इसके पश्चात जिला स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोरा एवं जिला गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग ने छात्र/छात्राओं को सर्वप्रथम स्काउट ध्वज के बारे में बताया तत्पश्चात ट्रेनर प्रभा दहिया ने छात्र/छात्राओं को स्काउट गाइड व झण्डा गीत के बारे में बताया। छात्र/छात्राओं को टोलियो में विभाजित कर टोली नायक व सह टोली नायक का चयन किया। ट्रेनर प्रभा दहिया ने स्वागत ताल, स्काउट गाइड ताल एवं धन्यवाद ताल का ज्ञान कराया। इसके पश्चात स्काउट गाइड प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। सलामी तथा विभिन्न प्रकार की तालियों का ज्ञान कराया गया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा आदित्य गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों में वृद्धि लाने के लिए नये तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। बच्चो के विकास के बिना नैतिक मूल्यों की कल्पना नहीं की जा सकती। मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए नैतिक नियमों के परिपालन की आवश्यकता होती है और इन मूल्यों को शिविर में रहकर ही सीखा जा सकता है। शिविर के अन्त में संकायाध्यक्षा शिक्षा संकाय डा० प्रेरणा मित्तल ने कहा कि स्काउट गाइड, मनुष्य के जीवन में अनुशासन लाते है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रध्छात्रायें मेहनत व ईमानदारी से स्काउट गाइड के नियमों का पालन करे व देश के लिये अच्छे नागरिक को तैयार करे। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा संकाय के प्राध्यापक संदीप राठी, जगमेहर गौतम, भानू प्रताप, मंदीप शर्मा, आयशा प्रवीण, टीना अग्रवाल, उषा वर्मा, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अब चीनी मिल मालिकों की बारी
मिल स्वामी सहित मिल प्रबंधक व मैनेजिंग डायरेक्टर को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारीः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय किसानो के गन्ना भुगतान को लेकर मिलों के प्रति कोई रियायत बरतने के मूड मे नही दिख रहे। गत दिनो हुई चीनी मिलों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक में उन्होने स्पष्ट संदेश दिया था कि गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाना सुनिश्चत किया जाये और मिल द्वारा भुगतान किये जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाये। जिलाधिकारी द्वारा लगातार गन्ना भुगतान की समीक्षा की जा रही है। उन्होने जिला गन्नाधिकारी से जांच कराई कि मिल द्वारा किसानो के गन्ने के भुगतान के लिए कौन कौन से मद है जिससे भुगतान किया जा सकता है और चीनी मिले भुगतान को किसानो के देने में अनावश्यक रूप से विलम्ब कर रही है। उन्होने कहा कि अन्नदाता/किसानों के हित सर्वापरि है उनके हितों से कोई समझौता बर्दाश्त नही किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि लम्बित गन्ना भुगतान के लिए सभी चीनी मिलों की उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जांच कराई गई थी। उनहोने बताया कि जांच मे पाया कि चीनी मिल के विभिन्न स्रोतों से हुई आय में से ८५ प्रतिशत से किसानो के गन्ना मूल्य के बकाये का भुगतान किया जाना है। लेकिन इन मिलों द्वारा बार बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान में विलम्ब किया जा रहा है। उन्होने बताया कि चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान हेतु प्राप्त धनराशि से अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए चीनी मिलों द्वारा धनराशि को व्यावर्तित (डाइवर्जन) कर लिया गया है। जिस पर विधिक राय ली गई है। चीनी मिलों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जाना गया है। उन्होने कहा कि अगर चीनी मिलों द्वारा संतोषजनक जवाब नही आता है तो जेल की हवा खिलाई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नोटिस तामीला के १० दिन के अन्दर जवाब मांगा गया है तथा नोटिस जारी होने से १५ तारीख तक के भुगतान की समीक्षा भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर मंसूरपुर चीनी मिल (फैक्ट्री) द्वारा निम्नलिखित अनियमितताएं/उल्लंघन करते हुए चीनी मिल पर देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मिल द्वारा टैगिंग आदेश का उल्लघंन किया जा रहा है। देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान न कर लम्बित रखने के निहित उद्देश्य से चीनी मिल की स्वीकृत सी.सी.एल. रू. २७० करोड़ से घटाकर रू. २२५ करोड़ दर्शाया गया है। कोजन की बिक्री से प्राप्त धनराशि रू. १०.४५ करोड़ का भुगतान नही किया गया है। उत्पादित चीनी की मात्रा को अपने बैंकर्स के पक्ष में बन्धक न किया जाना। चीनी मिल द्वारा देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन के भुगतान की कार्ययोजना अभी तक प्रस्तुत नही किया जाना सहित चीनी मिल को गन्ना मूल्य भुगतान हेतु प्राप्त धनराशि से अपने निहित स्वार्था की पूर्ति हेतु अंकन ६०२३.३५ ला.रू. की धनराशि को व्यावर्तित कर लिया गया है। इसी प्रकार तितावी चीनी मिल द्वारा अनियमितताएं जिनमें कलेक्ट्रर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित टैगिंग आदेश का उल्लघंन। देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान न कर लम्बित रखने के निहित उद्देश्य से चीनी बिक्री न करना। चीनी मिल द्वारा देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन के भुगतान की कार्ययोजना प्रस्तुत न किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि खाईखेडी चीनी मिल द्वारा भी अनियमितताएं उल्लघंन करते हुए चीनी मिल पर देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है उन्होने बताया कि कलेक्ट्रर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित टैगिंग आदेश का उल्लघंन। देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान न कर लम्बित रखने के निहित उद्देश्य से चीनी बिक्री न करना। जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर की ओर से मांगे जाने के बावजुद भी आपकी चीनी मिल द्वारा देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन के भुगतान की कार्ययोजना प्रस्तुत न किया जाना। चीनी मिल को गन्ना मूल्य भुगतान हेतु प्राप्त धनराशि से अपने निहित स्वार्था की पूर्ति हेतु अंकन ७८३.८१ ला.रू. की धनराशि को व्यावर्तित कर लिया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि भैसाना चीनी मिल द्वारा भी कलेक्ट्रर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित टैगिंग आदेश का उल्लघंन। देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान न कर लम्बित रखने के निहित उद्देश्य से चीनी बिक्री न करना। जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर की ओर से मांगे जाने के बावजुद भी आपकी चीनी मिल द्वारा देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन के भुगतान की कार्ययोजना प्रस्तुत न किया जाना। चीनी मिल को गन्ना मूल्य भुगतान हेतु प्राप्त धनराशि से अपने निहित स्वार्था की पूर्ति हेतु अंकन १२६७.७० ला.रू. की धनराशि को व्यावर्तित कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य चीनी मिलों द्वारा भी अनियमितताएं की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी मिल द्वारा की जा रही उक्त अनियमितताओं/ उल्लघंन हेतू चीनी मिल के प्रबन्धक (वित्त/लेखा) तथा मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा प्रथम दृष्ट्या आपराधिक षडयन्त्र के अन्तर्गत कारोबार के अनुक्रम में सम्पत्ति आपको न्यस्त होते हुए भी उक्त सम्पत्ति के विषय में आपराधिक न्यासभंग करते हुए छल कारित किया जा रहा है। जिससे कृषक वर्ग का उत्पीडन हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि तितावी,रोहाना,मंसूरपुर,खाईखेडी, भैसाना,टिकौला, खतौली चीनी मिलों के अध्यासियों को नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि चीनी मिल हेतु निर्गत टैगिंग आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए देय गन्ना मूल्य/समिति कमीशन का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करांए अन्यथा चीनी मिल स्वामी के साथ-साथ चीनी मिल के प्रबन्धक (वित्त/लेखा) तथा मैनेजिंग डाइरेक्टर के विरूद्व आई.पी.सी की धारा १२०बी, ४०९, ४२०, ५०५(आई)ख एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, १९५५ की धारा ३/७ के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी।

योग शिविर में कराया योगाभ्यास9 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में चल रहे ५दिवसीय तनाव व अवसाद रोग निवारण शिविर में बोलते हुए योगाचार्य यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि मनुष्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने के अनेक कारण हैं जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक समस्याएँ, नौकरी में व्यवधान,रोजगार में कमी आना, बीमार हो जाना आदि है। इन सभी तनाव के कारणो को सहनशीलता, आत्मचिंतन व धैर्य से जीवन में योगाभ्यास को अपनाकर काफी हद तक नियन्त्रित किया जा सकता है। यम नियम का पालन करते हुए अपने जीवन को पवित्र बनाये। तनाव से होने वाले घातक रोगों जैसे शुगर,हार्ट अटैक,माइग्रेन आदि से बचने का सर्वात्तम उपाय योग है और भारतीय योग संस्थान इस रोग के निवारण हेतु भारत वर्ष के लगभग सभी प्रांतों में निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन कर रहा है।इस अवसर पर सर्व प्रथम तनाव को कम करने में सहायक आसन,प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास योग्य शिक्षको द्वारा कराया गया।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य,जिला प्रधान पवन सिंह बालियान,केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ,श्रीमती अर्चना सिंह,अंकुर मान आदि का सहयोग रहा।

शमशान घाट कमैटी सदस्यों ने घाट का किया निरीक्षण10 5 |
मुजफ्फरनगर। शमशान घाट नई मंडी के जीर्णाद्धार कराने के लिए निरक्षण करते कमेटी के मंत्री संजय मित्तल,अध्यक्ष हरिशंकर मूंदड़ा, समाज सेवी भीम सैन कंसल, राजेंद्र सिंघल, अमरजीत सिंह सिडाना, श्याम सिंह सैनी, राजेश गोयल, संदीप गुप्ता, श्याम सुन्दर,पुलकित गुप्ता, दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र,आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन कर मां बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। लापता हुई मा बेटियों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर ब्राहमण समाज के साथ अन्य वर्गो के लोगो ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा।
उल्लेखनीय है कि चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी पंडित विष्णु दत्त शर्मा की बेटी भौराकला के सिसौली निवासी गुडडी व उसकी तीन बेटियां करीब 14 दिन पूर्व अचानक कहीं लापता हो गई। गुडडी के पिता विष्णु दत्त शर्मा ने इस मामलो मे गुडडी के पति पर अपनी पत्नि व तीन बेटियों को गायब करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भौराकला थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी संदर्भ मे आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय ब्राहमण समाज के बैनर तले एकत्रित ब्राहमण समाज के लोगो व अन्य वर्गो से जुडे जनप्रतिनिधियो ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने की व संचालन वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा व विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। धरना स्थल पर कांग्रेस नेता पंडित उमादत्त शर्मा, मनोज शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिह, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, उमेश कौशिक, सुभाष गौड, पंडित विष्णुदत्त शर्मा,आर.पी.शुक्ला, विनोद शर्मा सहारनपुर, मनोज त्यागी आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

गर्मी से बचे, लापरवाही न ले बैठे जान
मुजफ्फरनगर। सूरज की तेज किरणों के साथ जूझ रही लोगों की जिदगी सुबह से शाम तक बेहाल होने लगी है। दफ्तरों में बैठकर एसी व कूलर में काम करने वाले लोग तो कुछ हद तक सुरक्षित हैं, लेकिन खुले में दुकानें, ठेले आदि चलाने सहित फील्ड कार्य में व्यस्त लोगों पर दोपहर का सूरज भारी पड़ रहा है। शरीर पर सीधे पड़ रही तेज धूप लोगों में हीट स्ट्रॉक के लक्षण पैदा कर उनकी जान तक ले सकती है। ऐसी गर्मी से खुद को बचाने के लिए लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं खानपान पर ध्यान देने से भी भीषण गर्मी से होने वाले प्रभाव से बचा जा सकता है। जिला चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस मिश्रा की मानें तो उनका कहना है कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में छोटी सी चूक जानलेवा भी हो सकती है। लोगों को दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलना चाहिए। वहीं तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए। उनका कहना है कि तेज धूप में हीट स्ट्रॉक की समस्या होती है, जिससे शरीर का थरमोरेगुलेटरी सिस्टम गड़बड़ाने पर मनुष्य की मृत्यु तक हो जाती है। गौर करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीट स्ट्रॉक के लक्षण
इस गर्मी में यदि कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि की नौबत आती है तो हीट स्ट्रॉक की समस्या होना माना जा सकता है। यह बरतें सावधानी
– अधिक से अधिक पानी पियें, यदि प्यास न लगी हो तब भी।
– हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले वस्त्र पहने।
– धूप के चश्मे, छाता, टोपी, व चप्पल का प्रयोग करें।
– सिर, चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढककर बाहर निकले।
– लस्सी, चावल का पानी (माड़), नीबू पानी, छाछ आदि उपयोग करें।
– जानवरों को भी छायादार स्थानों पर रखें, उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें। भूलकर भी न करें ऐसा
– बच्चों तथा पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़े।
– 12 से 3 बजे के बीच सूरज में जाने से बचें।
– गहरे रंग के भारी तथा तंग कपड़े न पहने।
– अधिक गर्मी वाले समय में खाना बनाने से बचें।
– शराब, चाय, काफी, के उपयोग करने से बचें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • My brother suggested I might like this blog. He was totally right. This post actually made my day. You can not imagine simply how much time I had spent for this info! Thanks!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =