Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एम.जी. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जी.बी. पाण्डेय का दुखद निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के डायरेक्टर प्रमुख शिक्षाविद जीबी पांडे का मंगलवार देर रात दुखद निधन हो गया। उनके निधन के समाचार के कारण जनपद के शिक्षा जगत में शोक का वातावरण बन गया। जिले का शिक्षा जगत देर रात आई इस दुखद खबर के कारण स्तब्ध रह गया।

आज स्कूल में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की ९९वीं जन्म जयंती के अवसर पर तय कार्यक्रम भी स्थगित कर दिये गये और स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां हुई शोक सभा में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश गोयल व सभी सदस्यों तथा शिक्षा शिक्षिकाओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।

दोपहर बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में अपनी सेवा के २ दशक से अधिक का समय व्यतीत करने वाले जीबी पांडे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निमोनिया के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने के बाद परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल मैं भर्ती कराया गया था। जहां पर तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ जाने के कारण मंगलवार देर रात जीबी पांडे ने अंतिम सांस ली।

उनके निधन से एमजी ट्रस्ट के अधीन संचालित एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य लोगों के साथ साथ छात्र-छात्राओं में भी शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से मेरठ के निवासी जीबी पांडे ने वर्ष १९९८ में एमजी पब्लिक स्कूल ज्वाइन किया था उन्होंने एमजी पब्लिक स्कूल मैं प्रिंसिपल रहते हुए मुजफ्फरनगर जनपद में इस संस्थान के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा देने का काम किया वर्तमान में वह एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ सर्कुलर रोड पर ही स्थित कालोनी में निवास कर रहे थे। जीबी पांडे के एक बेटा और एक बेटी है।

बेटा परिवार सहित अमेरिका में रहता है जबकि बेटी मुंबई में रहती है। तबीयत बिगड़ने के कारण उनका बेटा, बेटी और दामाद सहित अन्य परिजन हास्पिटल में ही उनकी देखरेख कर रहे थे।बुधवार को स्कूल में आयोजित शोक सभा में जीबी पाण्डे को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश गोयल, ट्रस्टी वैभव गोयल, उद्यमी भीमसैन कंसल, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग सहित शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ ने उनको याद किया। चेयरमैन सतीश गोयल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एमजी स्कूल के विकास में जीबी पाण्डे के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने उनके निधन को पारिवारिक क्षति बताया। जीबी पाण्डे का आज दोपहर बाद दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान सतीश गोयल, वैभव गोयल, मोनिका गर्ग सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + five =