समाचार
मुजफ्फरनगर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप के झटके से कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके लगने के बाद लोग चर्चा करते दिखाई दिए। चरथावल क्षेत्र स्थित गांव रोनी हरजीपुर में भूकंप के झटके लगे। वहीं चरथावल क्षेत्र से लगते हुए देवबंद के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पुलिस ने वांछितो को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त असद पुत्र बारू उर्फ यूनूस त्यागी, सालिन पुत्र बाबू त्यागी नि0गण ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम आखलोर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त दिनेश जैन पुत्र जिनेन्द्र जैन नि0 लक्ष्मण विहार थाना नई मण्डी मु0नगर को ए टू जेड रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र भोपाल नि0 बरवाला थाना रमाला बागपत को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवदत्त शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र सूरजा नि0 ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अमजद पुत्र फैययाज नि0 ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शाहरूख उर्फ अमन पुत्र यामीन नि0 ग्राम अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर मेरठ को मोण्टी तिराहा से गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा वारण्टी अभियुक्त मेहताब पुत्र सैदा हसन नि0 ग्राम खाई खेडी थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तोमर द्वारा वांछित अभियुक्त विकास पुत्र महेन्द्र नि0 ग्राम उमरपुर थाना बुढाना मु0नगर को खतौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारिक वसीम द्वारा वांछित अभियुक्त राजन पुत्र विनोद नि0 मीरापुर बाईपास थाना शाहपुर मु0नगर को पुराना बघरा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रधुनाथ सिंह द्वारा अभियुक्त मेनकी उर्फ शादाब पुत्र सुक्का उर्फ शकील नि0 मौ0 शराफत कालोनी कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को अलकनन्दा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित चोरी के 5000 रूपये नगद को बरामद किया गया।
थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त वीरपाल पुत्र कृपा िंसंह नि0 ग्राम मीरावाला थाना ककलौली मु0नगर, सुभाष पुत्र पीरू नि0 ग्राम तिस्ता थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम मीरावाला से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में काफी दिनों से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में हिंडन पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने मुखबिर की सूचना पर काफी दिनों से छेड़छाड़ के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी अमजद पुत्र फरियाद निवासी कुल्हेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया पकड़ा गया आरोपी काफी दिनों से छेड़छाड़ के आरोप में वांछित चल रहा था।
अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त जुबैर पुत्र फहीम नि0 मौ0 मंगालाल तेली वाला कुआ थाना मवाना मु0नगर को जानसठ पुल से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त नौशाद उर्फ बिलौरी नि0 शब्बीर उर्फ शफीक नि0 ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु0नगर को नहर विभाग के दफ्तार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
चैकिंग के दौरान शातिर चोर दबौचा
चरथावल। पुलिस ने बिरालसी पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोर के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शातिर चोर चोरी की बाइक के साथ कहीं जाने की फिराक में है सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक मावी ने बिरालसी पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ करने के बाद चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पकड़े गए शातिर चोर से बरामद बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है कि यह बाइक कहां से चोरी की गई है।
5 अगस्त को सपाई जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन मनायेंगे
मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि ५ अगस्त को समाजवादी आंदोलन के नेता पँडित श्री जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर भाजपा सरकार की विफलताओं की पोल खोलने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर साईकिल यात्रा निकाली जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रत्येक तहसील व विधानसभा क्षेत्र में सफल प्रभावी साइकिल यात्रा ६० से अधिक स्थानों से शुरू होकर जनपद के सभी कस्बो व गांवो से होकर गुजरेगी। सभी जनपदों में सपा की साईकिल यात्रा की सफलता के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाये जाने के क्रम में मुजफ्फरनगर सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट को बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
आम की लकड़ी की तस्करी जोरों पर
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में दो राज्यों के बीच अवैध रूप से आम की लकड़ी की तस्करी जोरों पर है। देर रात उत्तराखंड से अवैध रूप से आम की लकड़ी लेकर आ रही ट्राली को पुलिस ने खादर तिराहा पर पकड़ लिया। ट्राली के साथ दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया। लकड़ी को कस्बे में बेचने के लिए लाया जा रहा था। मामले को लेकर नेता व आढ़ती पुलिस पर ट्राली छोड़ने को लेकर गुहार लगाने लगे। पुलिस ने दो आरोपित खेड़ाजट निवासी राजकुमार तथा कस्बा निवासी महकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डीसीएम की चपेट में आने से युवक घायल
खतौली। बाईक सवार युवक डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला नंदू प्रसाद निवासी पीयूष आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह जानसठ तिराहे के समीप पहुंचा कि इसी बीच मेरठ की और से आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर वह घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। युवक को चोट लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।
व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। आज उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए डीएम से मिलकर नगरपालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी ओर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पत्र संख्या २१७०/मिस/२०१९-२० एल बी सी दिनांक १४-८-२०१९ के पत्र अनुसार अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा अपने पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए मनमाने तरीके से कार्य किए गए जिसमें गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं संचालित हुई उक्त पत्र में आरोप स्पष्ट किए गए हैं। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि वर्ष २०१८ में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए गए थे जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया था उन कैमरों की लाइनो पर आप्टिकल फाइबर से नेट चलाया जा रहा है। अगस्त २०२० में नगर पालिका परिषद द्वारा संबंधित ठेकेदारों को अग्रिम वर्षों तक कैमरो की लाईने बेच दी गई उक्त कृत्य से नगर की सुरक्षा व पुलिस प्रशासन की गोपनीयता भंग की गई जो अंडरग्राउंड डस्टबिन नगर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए थे सभी कूड़े से अटे पड़े हैं तथा कूड़ा डस्टबिन के बाहर सड़कों पर फैला रहता है जिससे आज कल बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
उनका कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वाहन खरीदने में ८२.४९ लाख का घोटाला साबित हुआ है इस संबंध में गोल्डन ट्रायंगल कंपनी संबंधित अधिकारियो व नगर पालिका अध्यक्षा पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी हाउस टैक्स वाटर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के बाद भी आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है आबादी के अनुसार सफाई कर्मियो की संख्या बेहद कम है जिसको आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए। नगर पालिका के बड़े-बड़े दावों के बावजूद नगर क्षेत्र की सड़कों का हाल बहुत खराब है गहरे गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं जिसमें पैच वर्क का कार्य होना बेहद जरूरी है नगर की प्रथम नागरिक होने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद अध्यक्षा का गलत व्यवहार नगर की जनता के साथ लगातार देखने को मिलता है। इसी को लेकर पूर्व में एक आडियो भी पालिका अध्यक्ष का वायरल हो चुका है नगर पालिका परिषद के ई ओ सही तरीके से कार्य करना चाहते हैं लेकिन नगर पालिका अध्यक्षा के दबाव के कारण विघ्न उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर पालिका किरायेदारों की समस्या प्रशासनिक स्थल से हल कराने का प्रयास करें क्योंकि दुकानदार राजस्व सही माध्यम से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं भ्रष्टाचारियों के माध्यम से नहीं देना चाहते। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, पवन वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीण जैन, अखिलेश शर्मा, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, भूरा कुरेशी, सुनील तायल (नमकीन वाले), शिव कुमार सिंघल, संजीव कुमार, उदित किंगर, विजय कुछल, इम्तियाज खान, कार्तिक गोयल, देवेंद्रसिंह, शहजाद व अमन आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।
बेरोजगारी दर और महंगाई दर बढ़ने पर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने आज डीएम कार्यालय पर प्रदेश महासचिव डॉ इसरार सैफी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बेरोजगारी दर और महंगाई दर बढ़ने पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन अमित कुमार को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेरोजगारी देश में बढ़ रही है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। डीजल पेट्रोल के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सभी दाले और सरसों का तेल गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि गरीब की रसोई का हिसाब डगमगा गया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने भारत सरकार से निवेदन की है कि महंगाई दर कम की जाए और युवाओं को रोजगार दिए जाए। कारी गययूर जिला प्रवक्ता ने कहा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए। ज्ञापन देने में ललिता चौधरी, कारी गयूर जिला प्रवक्ता, नाजिमा सदर तहसील अध्यक्ष सलमा, रफी, शान मोहम्मद, जावेद, नैन सिंह, हरिलाल और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश में बढती मंहगाई को लेकर आमजन परेशानः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की एक आवश्यक बैठक व्यापार सभा के कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राहुल वर्मा ने की व संचालन जिला महासचिव निधिश राज गर्ग द्वारा दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश में बेलगाम सरकारें चल रही है जो आये दिन डीजल-पेट्रोल, गैस आदि के रेटों में वृद्धि कर गरीब जनता को परेशान करने का काम कर रही है और आये दिन नये-नये कर कानून लगाकर व्यापारी समाज को ठगने का कार्य कर रही है। कामर्शियल सिलेण्डर पर मूल्यवृद्धि कर इसकी सीधी मार छोटे व्यापारी पर पडेगी और आम रोजमर्रा की चीजें महंगी होगी। जिसका हम पुरजोर विरोध करते है। कल ५ अगस्त को होने वाली साईकिल रैली को भी सफल बनाने पर चर्चा की गयी और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये जिला महासचिव निधिश राज ने बताया कि २०२२ में उ०प्र० में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी और संगठन का विस्तार करते हुए समाजवादी पार्टी व्यापार सभा में मौ० एजाज हैदर को जिला सचिव नियुक्त किया गया और उनसे संगठन मजबूत करने के लिए बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से सपा नेता विनयपाल प्रमुख वसी अंसारी, सतीश गुर्जर, दर्शन पाल व मुख्य रूप से जिला महासचिव निषिध राज गर्ग, विकास वर्मा, पं० सुबोध शर्मा, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, ब्रिजेश कुमार, इसरार अहमद, जितेन्द्र दीक्षित, मनोज सोनी, मनोज श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, मयंक भारद्वाज, राजीव वर्मा, विजय कुमार, अचल जैन, संजय जैन, नवीन प्रजापति, लोकेश शर्मा, ब्रिजेश वर्मा, जितेन्द्र राठी, संजय राठी, नकुल शर्मा, मनोज शर्मा, जितेन्द्र वत्स, अभय कुमार, विकास गोस्वामी, अशोक नागपाल, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
दर्जनो छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। यू.पी.बोर्ड द्वारा घोषित 12 वीं एवं 10 वीं के परीक्षाफल पर असंतोष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले दर्जनो छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा। एबीवीपी नेता शुभम व पारस चौधरी के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंंचे छात्रो ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है व निरंतक 73 वर्षो से छात्र हित के लिए संघर्षरत है और करती रहेगी। इसी कडी में सत्र 2021 के यूपी बोर्ड परीक्षाफल में हुई गडबडी से विद्यार्थियो को भविष्य मे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं अर्थात विद्यार्थियो का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है। ज्ञापन मे मांग की गई कि इस सत्र से पहले कभी भी प्री बोर्ड परीक्षा को अहमियत नही दी जाती थी। इस बार भी सरकार ने परीक्षा फल के लिए प्री बोर्ड परीक्षा के बाद गाइडलाइन जारी हुई। तथा सरकार के निर्देशानुसार प्री बोर्ड परीक्षा में कोरोनावायरस की दृष्टि से छात्रो के अभिभावकों की अनुमति देने के बाद परीक्षा मे शामिल होने का निदेश जारी हुए। अर्थात छात्रो ने प्री बोर्ड मे शामिल होना अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक समझा। मांग की कि यदि प्री बोर्ड को आधार बनाया जा रहा है तो प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्रो की पुनः परीक्षा कराई जाए। यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा 2 अगस्त 2021 के निर्देश कि प्रोन्नत छात्र अगले सत्र यानी अगले साल 2022 में परीक्षा देकर अपने अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं उसे तत्काल रदद करें। छात्रो ने प्री बोर्ड से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग की। छात्रसंघ महामंत्री शुभम, संयुक्त सचिव, अमन जैन, जिली संयोजक हर्ष हार्दिक, पारस चौधरी, युंवराज सिह, विनीत, आकांक्षा, निखिल, कार्तिकेय,आकाश, जिया जैदी,इशिका,खुशी राठी आदि मौजूद रहे।
अवैध कब्जे को लेकर मौहल्लवासियो ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। गली मे बंद पडे कुएं पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मौहल्लावासियों ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला छिम्पी वाडा अंगूर की बेल वाली गली निवासी दर्जनो मौहल्लावासियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया कि संजय वर्मा पुत्र जगरोशन लाल वर्मा के मकान के पास एक कुअां जो कि लगभग वर्षो से अधिक का है,50 वर्ष पहले तक अंगूर की बेल के नाम से यह गली प्रसिद्ध है। जब कुएॅ के अन्दर कीडे हुए तो यह कुॅआ मौहल्ले वासियों द्वारा बन्द करा दिया गया। जो कि पंचायती जगह मे है। मौहल्लावासियों का आरोप है कि आधे कुॅए पर महेश अरोरा व सन्नी अरोरा द्वारा कब्जा किया हुआ है,अब पूरे कुॅए पर अपना कब्जा करना चाह रहे हैं। मौहल्लावासियो का आरोप है कि ये दोनो झगडालू किस्म के हैं। यदि मौहल्लावासी इनसे कुछ कहते हैं तो ये झगडे पर उजारू रहते है। जिससे शांति भंग की आशंका रहती है। अतः इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
सैकड़ों युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह रखा गया जिसका संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया जाए। स्वागत समारोह में सैकड़ों युवकों ने महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में महानगर सचिव अमित शील के प्रयासों से सैकड़ों युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की रीतियों, नीतियों से प्रभावित होकर २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने की शपथ ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि मैं आने वाले सभी सम्मानित युवा कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि आने वाले २०२२ में आप लोग हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनाने का सपना साकार करेंगे और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे इसके साथ साथ सलीम अंसारी जी की पदोन्नति करते हुए आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से अल्संख्यक सभा समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है और इनसे आशा की जाती है कि १५ दिन मै मजबूत कार्यकारणी बनाकर सौंपेंगे। ’महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट और जनार्दन’ विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी आज पुणे फिर से एक बड़ा विकल्प बनकर उत्तर प्रदेश में उभर रही है आज बड़ी संख्या में युवा वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी भी हर वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग की बहुत सोच रहे हैं इसीलिए उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में दस लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही है किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं का बड़ा सहयोग होता है आओ आज हम सब शपथ लें २०२२ में यूथ आइकन अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का हम सब मिलकर सपना साकार करेंगे और उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे । पार्टी ज्वाइन करने वालों में गांधी नगर से भारी संख्या से बाल्मीकि समाज से जयंती प्रसाद, मनीष, डॉक्टर गुड्डू, देवेंद्र, सचिन, शिवकुमार, संदीप, सननी, विनय, विशाल, अनिकेत, छोटू, शक्ति, सोनू, नकुल, रामकुमार, विनय, दलजीत सिंह, विशाल, मोहमद अय्यूब, नूर सलीम, अमित कुमार, सोनू, विनोद, सुनी, पप्पू, लक्ष्मण, विशाल खेरवाल, , राजा बिरला, विशाल मेहरा, सावन, अंकित, सत्यप्रकाश, बलबीर धींगान, राजकुमार बिरला, शक्ति बिरला, छत्रपाल आदि ने शपथ ली इनके साथ साथ कांग्रेस छोड़कर रोशन जमीर मै भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्म मै मुख्य रूप से अन्नू कुरेशी सभासद, अनिरुद्ध बालियान, शशांक त्यागी, विजय बाटा, नदीम राणा, सुरेश चंद जी, फराज अंसारी, शहनजर , डॉक्टर उस्मान आदि मौजूद रहे।
लापता 5 वर्ष की बच्ची को परिजनों को सुपुर्द किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवालीनगर की चौकी रामलीला टिल्ला क्षेत्र के न्याजूपुरा से एक छोटी बच्ची उम्र ०५ वर्ष खेलते-खेलते घर से निकलकर बकरा मार्केट आ गयी और सडक पर खडी होकर रो रही थी। गश्त कर रहे चौकी प्रभारी उ०नि० जयवीर ने बच्ची को रोते हुए देखा तो पास जाकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची न्याजूपुरा की रहने वाली है जो अपने परिवारिक जन का नाम भी नहीं बता पा रही थी। चौकी प्रभारी द्वारा मय पुलिस बल न्याजूपुरा में जाकर पूछताछ कर बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्ची को देखकर परिजन बहुत खुश हुए और पुलिस टीम के इस कार्य को सराहा।
परिवार कल्याण के वरिष्ठ अधिकारी उदयवीर सिंह को सीएमओ ऑफिस में दी गई भावभीनी विदाई, बेटे ने दी पिता को गिफ्ट में कार
मुजफ्फरनगर। स्वास्थय विभाग के परिवार कल्याण के वरिष्ठ अधिकारी (डी०डी०एच०ई०ओ) चौधरी उदयवीर सिंह को करीब चालीस साल की नौकरी पूरी सफलता के साथ करने पर विदाई दी गई, इस अवसर पर उनके बेटे सूर्य सिह ने पिता को बलोने मारुति कार गिफ्ट की। सी एम ओ आफिस मे आयोजित विदाई समारोह मे उदयवीर सिंह ने कहा कि उनको भरपूर सम्मान व प्यार मिला। उन्होंने आम जन के लिए काम किया, सी एम ओ डा०महावीर सिंह फोजदार ने उदयवीर सिह की तारीफ कर उनको सम्मानित किया, इस अवसर पर उनके छोटे बेटे सूर्य सिह ने पिता के सम्मान मे सेवानिवृत्त होने पर सरपराईज कार भेंट की। इस अवसर पर उनके बडे बेटे वसू चोधरी व भतीजे सुधीर पोरिया व शिवानी, निष्ठा भूपेंद्र शर्मा, धर्मेद्र, काव्य, सरगम, सभी ए सी एम ओ अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गीतांजलि वर्मा ने किया।
शील्ड देकर सम्मानित किया
खतौली। विधानसभा के ग्राम फुलत में ग्रामवासियों के सहयोग से अपनी प्रतिभा से जनपद मुजफ्फरनगर का क्रिकेट में नाम रोशन कर रहे मोहम्मद गजाली द्वारा अंडर १५ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया ग्राम प्रधान हाजी वसीम और अभिषेक गोयल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ओर बताया की बच्चो और युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद गजाली और एकेडमी के स्टाफ द्वारा हर साल इस प्रकार का टूर्नामेंट किया जाता हे जिसमें गांव के बच्चो की ही आठ टीमों ने हिस्सा लिया विजेता टीम को एक विशाल ट्रॉफी और राशि दी गई और टीम के सभी खिलाड़ियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को भी ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित करने के लिए सभी का धन्यवाद किया ओर ११०० रुपए सहयोग राशि के रूप में कमेटी को दिए और कहां की जिस प्रकार भारत का नेतृत्व करने टोक्यो ओलंपिक में गए खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हे उसी तरह आप सभी बच्चे पढ़ लिखकर ओर खेल के क्षेत्र में अपने परिवार जिले ओर देश का नाम रोशन करे । टूर्नामेंट में मुख्य रूप से मोहम्मद इदरीस, सरवर चेयरमैन, गगन कुमार , अरशद फरीदी , अजीम दुर्रानी , मुमताज असलम, अब्दुल आहद, मोहम्मद सलमान , मोनिस , वासिफ, आदर्श , आराध्य , उस्मान , मोहम्मद शाहिद , आशु , जिलानी आदि उपस्थित रहे।
हरियाली तीज पर महिलाओं को पुरुष कारीगरो से मेंहदी ना लगाने की मांग
मुजफ्फरनगर। हिन्दू महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसपी सिटी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सभी मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा गंगाजल की उपलब्धता कराने, महाशिवरात्रि पर जनपद में शराब व मीट की दुकान बंद करने, ब्यूटी पार्लरों पर पुरुष कारीगरों की पाबंदी व हरियाली तीज पर महिलाओं को पुरुष कारीगर मेंहदी लगाने के लिए रोक लगाई जाए, आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। हिंदू महासंघ की टीम ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर टाउन हॉल से शिवभक्तों को गंगाजल वितरित करने की मांग उठाई। हिंदू महासंघ के सभी घटक दलों के नेताओं को एसपी सिटी ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी, केपी चौधरी, डा. जलसिंह वर्मा, सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप, बिट्टू सिखेडा, संदीप जिंदल, गौरव सिंह आजाद, लक्की चौधरी, विक्की चावला, विनोद वत्स, अशोक गुप्ता, मनीष चौधरी गोलू आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत में विपक्षी दल के नेता चुने गए सतेंद्र बालियान, 13 सदस्यों ने दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के विपक्षी सदस्यों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत में विपक्ष का एक दमदार सदस्य बनाया जाये। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि मजबूत विपक्ष के लिए एक कद्दावर नेता चाहिए। जिसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र को विपक्ष का नेता बनाया जाये। अब सतेंद्र बालियान जिला पंचायत में विपक्षी सदस्यों के अध्यक्ष होंगे।
नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, करीब 2 साल से नहीं मिला वेतन, दी आत्मदाह की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्राइवेट कम्पनी को नगरपालिका परिषद् द्वारा दिये गये ठेके के बाद कम्पनी की ओर से सफाई कार्य के लिए रखे गये सैंकड़ों कर्मचारियों को करीब तीन साल बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होने पर आज इन कर्मचारियों ने टाउनहाल पहुंचकर पालिका ईओ का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों में ज्यादातर महिलाएं शामिल रहीं। भुगतान नहीं मिलने पर इन लोगों ने आत्मदाह करने की चेतावनी भी पालिका प्रशासन को दी। कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब घंटों तक हंगामा किया। इसको देखते हुए पुलिस को भी बुला लिया गया था। मौके पर महिला पुलिस बल भी तैनात रहा। ईओ ने इन कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनका मामला शासन को भेजा गया है, वहां से आदेश होने के बाद ही भुगतान किया जायेगा।
बता दें कि शहर में एटूजेड इनफ्रास्टक्चर कम्पनी के द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन्द कर देने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो चुकी थी। इसके बाद शहरी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से साल २०१९ में गाजियाबाद की प्राइवेट कम्पनी आरके इन्फ्रास्टक्चर को ठेका दिया था। कम्पनी के मैनेजर द्वारा शहर में बाजारों में सफाई कार्य के लिए ठेके पर सैंकड़ों कर्मचारियों की भर्ती की। इन कर्मचारियों के द्वारा करीब तीन माह तक कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के आधार पर सफाई कार्य किया, लेकिन इसके बाद कम्पनी यहां से भाग गयी थी। इन कर्मचारियों का तीन माह का वेतन भी कम्पनी द्वारा नहीं दिया गया। इसके बाद से ही इन कर्मचारियों के द्वारा लगातार प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन से भुगतान मांगा जा रहा है। वहीं पालिका प्रशासन द्वारा तकनीकी तौर पर इन कर्मचारियों से कोई अनुबंध नहीं होने के कारण भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त की जा रही है। बुधवार को गुरू नामक युवक के साथ आये इन कर्मचारियों ने टाउनहाल में जमकर हंगामा किया। इनके साथ सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान ने पालिका में ईओ हेमराज सिंह से मुलाकात करते हुए वार्ता कराई। इस दौरान इन कर्मचारियों ने ईओ का घेराव करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। भारी संख्या में महिलाएं इस प्रदर्शन का हिस्सा रहीं, इसको देखते हुए पुलिस को सूचना दी गयी और महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स ने टाउनहाल में ईओ कार्यालय को घेर लिया। चमनलाल ढिंगान ने ईओ से कहा कि जब पालिका इनको अपना कर्मचारी या कोई सम्बंध नहीं मानती तो कम्पनी के साथ कार्य करने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से इन कर्मचारियों को सफाई उपकरण अपने स्तर से क्यों उपलब्ध कराये गये थे। ईओ द्वारा भुगतान नहीं करने की बात कही गयी तो कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे वहां पर तनाव सा बन गया था। गुरू के साथ कई महिलाओं ने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। करीब साढ़े तीन घंटे तक ईओ का घेराव और प्रदर्शन चलता रहा। ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण इन कर्मचारियों का भुगतान करने में समस्या पैदा हो रही थी। इसके लिए विधिक अभिमत प्राप्त करने के बाद ६ जुलाई को सम्पन्न बोर्ड बैठक में भुगतान सम्बंधी प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव पर बोर्ड ने अपनी सहमति व्यक्त की है। प्रस्ताव के अनुसार कम्पनी के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए शासन का आदेश प्राप्त करने के लिए शासन में पत्र भेजा गया है। शासन के आदेश के आने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। ईओ के साथ लगातार बहस और नोकझोंक के बाद कर्मचारी उनके आश्वासन पर आश्वस्त होकर वापस लौट गये।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जी.बी. पाण्डेय का दुखद निधन
मुजफ्फरनगर। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के डायरेक्टर प्रमुख शिक्षाविद जीबी पांडे का मंगलवार देर रात दुखद निधन हो गया। उनके निधन के समाचार के कारण जनपद के शिक्षा जगत में शोक का वातावरण बन गया। जिले का शिक्षा जगत देर रात आई इस दुखद खबर के कारण स्तब्ध रह गया। आज स्कूल में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की ९९वीं जन्म जयंती के अवसर पर तय कार्यक्रम भी स्थगित कर दिये गये और स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां हुई शोक सभा में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश गोयल व सभी सदस्यों तथा शिक्षा शिक्षिकाओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में अपनी सेवा के २ दशक से अधिक का समय व्यतीत करने वाले जीबी पांडे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निमोनिया के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने के बाद परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल मैं भर्ती कराया गया था। जहां पर तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ जाने के कारण मंगलवार देर रात जीबी पांडे ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से एमजी ट्रस्ट के अधीन संचालित एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य लोगों के साथ साथ छात्र-छात्राओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से मेरठ के निवासी जीबी पांडे ने वर्ष १९९८ में एमजी पब्लिक स्कूल ज्वाइन किया था उन्होंने एमजी पब्लिक स्कूल मैं प्रिंसिपल रहते हुए मुजफ्फरनगर जनपद में इस संस्थान के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा देने का काम किया वर्तमान में वह एमजी पब्लिक स्कूल और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ सर्कुलर रोड पर ही स्थित कालोनी में निवास कर रहे थे। जीबी पांडे के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा परिवार सहित अमेरिका में रहता है जबकि बेटी मुंबई में रहती है। तबीयत बिगड़ने के कारण उनका बेटा, बेटी और दामाद सहित अन्य परिजन हास्पिटल में ही उनकी देखरेख कर रहे थे।
बुधवार को स्कूल में आयोजित शोक सभा में जीबी पाण्डे को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश गोयल, ट्रस्टी वैभव गोयल, उद्यमी भीमसैन कंसल, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग सहित शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ ने उनको याद किया। चेयरमैन सतीश गोयल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एमजी स्कूल के विकास में जीबी पाण्डे के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उनके निधन को पारिवारिक क्षति बताया। जीबी पाण्डे का आज दोपहर बाद दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान सतीश गोयल, वैभव गोयल, मोनिका गर्ग सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
नगरपालिका परिषद् में खामियों को लेकर अंजु अग्रवाल ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निरीक्षण करने के दौरान मिली खामियों को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। इस दौरान उन्होंने जनगणना सहायक के रूप में यहां पर पूर्व में कार्यरत रहे पालिका के लिपिक ओमवीर का नाम कार्यालय के बाहर दीवार पर अभी तक लिखा होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उसको हटाने के निर्देश दिये। इसको लेकर पालिका में चर्चाओं का दौर खूब चलता दिखाई दिया।
बता दें कि नगरपालिका परिषद् के लिपिक और जनगणना सहायक के रूप में कार्य कर रहे ओमवीर सिंह के साथ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की नाराजगी जगजाहिर रही है। वर्तमान में ओमवीर सिंह सदर तहसील में सम्ब( रहकर कार्य कर रहे हैं। गत दिवस चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पालिका कार्यालय में कामकाज को परखने और साफ सफाई तथा अन्य कार्य परखने के लिए निरीक्षण किया। इसमें कई कर्मचारी नदारद मिले थे। इसी बीच जब वह पालिका कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए जनगणना कक्ष कार्यालय पर पहुंची तो वहां पर कार्यालय के बाहर दीवार पर ओमवीर सिंह का नाम जनगणना सहायक के पदनाम के साथ अंकित पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब ओमवीर अब यहां पर तैनात नहीं हैं तो उनका नाम क्यों अंकित है। उन्होंने दीवार से नाम हटाने के निर्देश दिये। चेयरपर्सन के इस आदेश को लेकर पालिका में आज चर्चा का दौर बना रहा।
सपा हाईकमान ने श्यामलाल बच्ची सैनी पर जताया विश्वास, मुरादाबाद प्रभारी बनाया
मुजफ्फरनगर। समाजवादी आंदोलन के नेता पँडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर भाजपा सरकार की विफलताओं की पोल खोलने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 5 अगस्त को होने वाली सपा साईकिल यात्रा के मुरादाबाद प्रभारी की जिम्मेदारी सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी को दी गयी है।
खतौली से सपा के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी की पार्टी के लिए लगातार सक्रियता व सपा आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी सपा हाईकमान की लगातार नजरो में है पिछड़ी जातियों में सपा के सफल प्रोग्राम भारी भीड़ के साथ करने में सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी अग्रणी भूमिका में होने के चलते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनको अन्य जनपदों में जिम्मेदारी देते रहे हैं।
सपा की महत्वपूर्ण सपा साईकिल यात्रा में सपा हाईकमान द्वारा दिग्गज नेताओं को ही जिलो में प्रभारी बनाया गया है। सपा हाईकमान ने उन्ही दिग्गज सपा नेताओं के चयन में सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी को मुरादाबाद जिले का प्रभारी बनाकर एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। श्यामलाल बच्ची सैनी को मुरादाबाद जिले का प्रभारी बनाने पर पिछड़ी जातियों व सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

