Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सैकड़ों युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह रखा गया जिसका संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया जाए।

स्वागत समारोह में सैकड़ों युवकों ने महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में महानगर सचिव अमित शील के प्रयासों से सैकड़ों युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की रीतियों, नीतियों से प्रभावित होकर २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने की शपथ ग्रहण की।

महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि मैं आने वाले सभी सम्मानित युवा कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि आने वाले २०२२ में आप लोग हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनाने का सपना साकार करेंगे और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे इसके साथ साथ सलीम अंसारी जी की पदोन्नति करते हुए आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से अल्संख्यक सभा समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है और इनसे आशा की जाती है कि १५ दिन मै मजबूत कार्यकारणी बनाकर सौंपेंगे।

’महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट और जनार्दन’ विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी आज पुणे फिर से एक बड़ा विकल्प बनकर उत्तर प्रदेश में उभर रही है आज बड़ी संख्या में युवा वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर आकर्षित हो रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी भी हर वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग की बहुत सोच रहे हैं

इसीलिए उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में दस लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही है किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं का बड़ा सहयोग होता है आओ आज हम सब शपथ लें २०२२ में यूथ आइकन अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का हम सब मिलकर सपना साकार करेंगे और उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे ।

पार्टी ज्वाइन करने वालों में गांधी नगर से भारी संख्या से बाल्मीकि समाज से जयंती प्रसाद, मनीष, डॉक्टर गुड्डू, देवेंद्र, सचिन, शिवकुमार, संदीप, सननी, विनय, विशाल, अनिकेत, छोटू, शक्ति, सोनू, नकुल, रामकुमार, विनय, दलजीत सिंह, विशाल, मोहमद अय्यूब, नूर सलीम, अमित कुमार, सोनू, विनोद, सुनी, पप्पू, लक्ष्मण, विशाल खेरवाल, , राजा बिरला, विशाल मेहरा, सावन, अंकित, सत्यप्रकाश, बलबीर धींगान, राजकुमार बिरला, शक्ति बिरला, छत्रपाल आदि ने शपथ ली इनके साथ साथ कांग्रेस छोड़कर रोशन जमीर मै भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्म मै मुख्य रूप से अन्नू कुरेशी सभासद, अनिरुद्ध बालियान, शशांक त्यागी, विजय बाटा, नदीम राणा, सुरेश चंद जी, फराज अंसारी, शहनजर , डॉक्टर उस्मान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =