लापता 5 वर्ष की बच्ची को परिजनों को सुपुर्द किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवालीनगर की चौकी रामलीला टिल्ला क्षेत्र के न्याजूपुरा से एक छोटी बच्ची उम्र ०५ वर्ष खेलते-खेलते घर से निकलकर बकरा मार्केट आ गयी और सडक पर खडी होकर रो रही थी।
गश्त कर रहे चौकी प्रभारी उ०नि० जयवीर ने बच्ची को रोते हुए देखा तो पास जाकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची न्याजूपुरा की रहने वाली है जो अपने परिवारिक जन का नाम भी नहीं बता पा रही थी।
चौकी प्रभारी द्वारा मय पुलिस बल न्याजूपुरा में जाकर पूछताछ कर बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्ची को देखकर परिजन बहुत खुश हुए और पुलिस टीम के इस कार्य को सराहा।

