Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगरपालिका परिषद् में खामियों को लेकर चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निरीक्षण करने के दौरान मिली खामियों को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। इस दौरान उन्होंने जनगणना सहायक के रूप में यहां पर पूर्व में कार्यरत रहे पालिका के लिपिक ओमवीर का नाम कार्यालय के बाहर दीवार पर अभी तक लिखा होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उसको हटाने के निर्देश दिये। इसको लेकर पालिका में चर्चाओं का दौर खूब चलता दिखाई दिया।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के लिपिक और जनगणना सहायक के रूप में कार्य कर रहे ओमवीर सिंह के साथ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की नाराजगी जगजाहिर रही है।

वर्तमान में ओमवीर सिंह सदर तहसील में सम्ब( रहकर कार्य कर रहे हैं। गत दिवस चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पालिका कार्यालय में कामकाज को परखने और साफ सफाई तथा अन्य कार्य परखने के लिए निरीक्षण किया।

इसमें कई कर्मचारी नदारद मिले थे। इसी बीच जब वह पालिका कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए जनगणना कक्ष कार्यालय पर पहुंची तो वहां पर कार्यालय के बाहर दीवार पर ओमवीर सिंह का नाम जनगणना सहायक के पदनाम के साथ अंकित पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब ओमवीर अब यहां पर तैनात नहीं हैं तो उनका नाम क्यों अंकित है।

उन्होंने दीवार से नाम हटाने के निर्देश दिये। चेयरपर्सन के इस आदेश को लेकर पालिका में आज चर्चा का दौर बना रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 13 =