Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कांग्रेसियों ने देश में बढती महंगाई को लेकर चर्चा की

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की बैठक में बढ़ती महंगाई डीजल व पैट्रोल आदि के बढ़ते दामों एलपीजी के बढ़ते रेट व विभिन्न समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विभिन्न जनसमस्याआें को लेकर विचार विमर्श हुआ तथा पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।

मेरठ रोड स्थित मधुबन रेस्टोरेंट में आयोजित कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा की मौजूदगी में दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाईए पैट्रोलियम पदार्थो व एलजीपी गैस के दामों में बढोत्तरी व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

बेठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रउफए कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरज भारद्वाज गुफरान काजमी आकिल राणा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =