Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हरियाली तीज का पर्व हर्षोंउल्लास के साथ मनाया

खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने हरियाली तीज का पर्व जैन मंडी स्थित सर्वोदय निवास में हर्षोंउल्लास के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया। शुभारंभ महासमिति प्रार्थना और ण्मोकार महामंत्र के वाचन से किया गया।

तीज के त्योहार को मनाने के लिए महिलाओं का ड्रेस कोड ग्रीन कलर रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में उमंग का माहौल था। इस अवसर पर कई खेलों का आयोजन हुआ।

महिलाओं ने ढोलक की थाप के साथ गीत गाए व नृत्य का आनंद लिया। डॉ0 ज्योति जैन ने बताया कि सावन आते ही फुहारों के बीच तीज पर्व झूले की बौछार और गीतों की स्वर लहरियों के बीच मनाया जाता है।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी को कोरोना वैक्सीन के लिए भी प्रेरित किया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए संकल्प किया।

मौके पर ललिताए निर्मल, मीनाक्षीए रेणु, गीताए शोभा, रजनी, अलका, पिंकी, सीमा,योगेंद्र, अजय, रेशी,राखीए नमिता, राजबाला, काशी आदि शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन सीमा जैन ने किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fourteen =