उत्तर प्रदेश

क्रिकेटर सुरेश रैना ने नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए की पूजा अर्चना

 क्रिकेटर सुरेश रैना ने गाजियाबाद में स्थित प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करके नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं। सुरेश रैना और उनके परिवार ने नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए कामना की।मंदिर के महंत ने बताया कि श्रावण कृष्ण अमावस्या का अवसर आज है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने पर सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इसी दौरान सुरेश रैना और उनके परिवार के सदस्य मंदिर में पहुंचे और यहां पर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

यह पूजा अर्चना विशेष रूप से ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए की गई। साथ ही यह भी कामना की गई कि ओलंपिक में जितने भी खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहे हैं, वह सभी इसी तरह से विजयी होकर वापस लौटे।

 गाजियाबाद में स्थित प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में रावण ने भगवान दूधेश्वर पर इसी मंदिर में अपना 10वां सिर अर्पित किया था।

रावण के पिता ने भी प्राचीन काल में मंदिर में पूजा अर्चना की थी।भक्त यहां दूर-दूर से आते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की कतार हर वक्त लगी रहती है। रात भर भी भगवान के दर्शन चलते रहता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 11 =