Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिवाया टोल प्लाजा: कपिल देव ने टोल में छूट मांगी

24014 1 Kapil Dev Agarwal |नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सिवाया, मेरठ टोल प्लाजा पर 24 घंटे के अन्दर आने-जाने वाली गाडियों के टोल में छूट दिये जाने के संबंध में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर व जिलाधिकारी, मेरठ को पत्र लिखा है। विदित रहे कि सिवाया, मेरठ टोल प्लाजा पर ही रिटर्न टोल टैक्स की पर्ची की सुविधा उपलब्ध नहीं है जबकि अन्य सभी टोल प्लाजा पर 24 घंटे के अन्दर आने-जाने पर टोल में छूट की सुविधा दी जाती है।

विधायक कपिल देव ने कहा कि मुजफ्फरनगर, औद्योगिक एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है।  जनपद मुजफ्फरनगर के व्यापारियों, कृषकों एवं जनसामान्य का मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली आना जाना लगा रहता है। प्रतिदिन लगभग 5000 गाडियाँ इस टोल से होकर गुजरती है। इनमें से कुछ तो केवल दो-तीन घण्टे में ही वापस आ जाते हैं फिर भी उन्हें दोनों ओर का टोल देना पडता है। जिससे जनपदवासियों में बेहद नाराजगी है तथा उनके द्वारा लगातार टोल पर आवागमन में छूट की मांग की जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कपिल देव ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में सिवाया, मेरठ टोल प्लाजा पर भी टोल में छूट की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा है। कपिल देव ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश व केन्द्र सरकार में भी उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 3 =