Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि चौधरी साहब किसानों और गरीबों के हक के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उनके करोडों अनुयायियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि श्री नरेन्द्र मोदी ही उनके सच्चे वारिस हैं।
आज टाउन हॉल रोड पर चौ0 चरण सिंह जी की भव्य प्रतिमा पर भाजपाइयों ने उन्हें स्मरण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी साहब सच्चे किसान नेता थे। चौधरी चरण सिंह एक भारतीय राजनेता और देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे। भारत में उन्हें किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने भारत के गृह मंत्री और उप.प्रधानमंत्री के तौर पर भी कार्य किया था। वे दो बार उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे और उसके पूर्व दूसरे मंत्रालयों का कार्यभार भी संभाला था।
कपिल देव ने कहा कि चौधरी साहब के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहें हैं। चौधरी साहब से प्रेरणा लेकर श्री नरेन्द्र मोदी किसानोंए मजदूरोंए गरीबोंए असहायों के लिए केवल योजनाएं ही नहीं बना रहें हैं बल्कि निचले स्तर पर उन्हें लागू भी कर रहें हैं। कपिल देव ने कहा कि चौधरी साहब के करोडों अनुयायियों ने नरेन्द्र मोदी के प्रति आस्था व्यक्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि चौधरी साहब के सच्चे उत्तराधिकारी श्री नरेन्द्र मोदी ही हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहताश पालए सुनील शर्माए किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल गुर्जरए बिजेन्द्र पालए चौधरी अनूप सिंहए मनोज वर्मा सभासदए राजीव शर्मा सभासदए पदम सिंह तोमरए मास्टर चन्द्रवीर सिंहए विशाल गर्गए नरेन्द्र चौधरीए मनोज पीण्आरण्डीण् आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =