उत्तर प्रदेश

Chandauli : 23 गोवंश को किया बरामद , पशु तस्कर एन एच 2 से गिरफ्तार

Chandauli :पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सैयदराजा थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत की अगुवाई में सैयदराजा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक शातिर पशु तस्कर द्वारा एक ट्रक से 23 राशि गोवंश को क्रूरता पूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव मय हमराहीयान द्वारा पुलिस बूथ के पास नौबतपुर एन एच 2 से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि तेज बहादुर राम पुत्र जोखन राम निवासी शिवो थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को पुलिस बूथ नौबतपुर के पास एनएच 2 थाना सैयदराजा जनपद चंदौली से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से एक ट्रक चेसिस नंबर MAT 448050BOH 14210 बरामद हुई है। जिसमें 23 राशि को गोवंशो को क्रूरता पूर्ण तरीके से लादा गया था। इसके साथ ही जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 600 रोये नगद बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध पशु तस्करी का अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 − 1 =