Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने 14 उपनिरीक्षक के किए तबादले

मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बडी संख्या में उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। उन्हें तुरंत नए स्थान पर अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। एक बार फिर जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने दर्जनभर से भी अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए इधर से उधर किया है।

जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तबादला किए गए उप निरीक्षकों में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अमरेश कुमार थाना जानसठ की कवाल चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।

जानसठ थाना क्षेत्र की कवाल चौकी के मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जानसठ कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा थाना शाहपुर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मीरपाल तेवतिया को साइबर सेल और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह को रिट सेल में भेजा गया है।

पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक जितेंद्र तेवतिया छपार थाने पर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात जोगेंद्र पाल सिंह उप निरीक्षक को जानसठ थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में उप निरीक्षक अजय पाल मंसूरपुर भेजे गए हैं। डायल ११२ पर तैनात उपनिरीक्षक अमीर सिंह को शाहपुर थाना भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार थाना सिविल लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार तितावी थाना क्षेत्र के बघरा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक ममतेश रानी थाना सिविल लाइन भेजी गई है।

पुलिस लाइन में तैनात सत्यपाल उप निरीक्षक को एसओजी में भेजा गया है। एसएसपी ने संबंधित प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षकां को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 1 =