खबरें अब तक...

समाचार

युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत 3 25 |
मंसूरपुर। ट्रेन की चपेट मे आकर सहारनपुर परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराते हुए शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह देहरादून/बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोन्टा के निकटे हादसे के तहत मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक सहारनपुर मे यूपी एसएससी की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। कि सम्भवतः ट्रेन की चपेट मे आकर उक्त युवक की मौत हो गई। हादसे मे युवक की मौत की खबर पर कुछ यात्री व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस मामले की सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलने के कुछ समय बाद ही मौके पर पहुंची थाना जीआरजी ने घटना स्थल थाना मंसूरपुर क्षेत्र से जुडा होने के कारण मंसूरपुर पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मंसूरपुर पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करानी चाही तो मृतक की पहचान नही हो सकी। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए ली गई तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाईल से उसकी पहचान निकटवर्ती जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव जिलहैडा निवासी राजकुमार के रूप मे हुई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत करा दिया गया है। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। यह मामला आज दिन भर सोन्टा रेलवे फाटक के समीप ग्रामीणो मे चर्चा का विषय बना रहा।

युवक के साथ की मारपीट4 15 |
चरथावल। मामूली कहासुनी मे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिजनो ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेडी निवासी युवक का गांव के ही कुछ युवको के साथ मामूली कहासुनी मे विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त युवक के सर पर ईंटो का प्रकार कर उसे घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गए। इस मामले पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने आपसी झगडे की सूचना पुलिस को दी तथा ईटो के प्रकार से घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

गोल्ड पर लगाया निशाना5 19 |
बुढाना। शामली के लिलोन गांव में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में मलिक शूटिंग रेंज के छह खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। जबकि खिलाड़ी ने सिल्वर तथा एक खिलाड़ी ने ब्राज मेडल प्राप्त किया। बुढ़ाना पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। . म्लिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना के कोच मोनू मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव लिलोन में तीन दिवसीय ५वीं सदभावना शूटिंग चौम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के ३०० खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। प्रतियोगिता में मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना के निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें विशु राणा, सचिन कुमार, आयुश सहरावत, कपिल कुमार, रवि पंवार ने ६ गोल्ड, १ सिल्वर व १ ब्राज मेडल पर कब्जा किया। मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाडियों का स्वागत करने वालों में रवि कुमार, रोहित, पुनीत, अजय, मुकुल शर्मा, उज्जवल राणा, अविनाश, तुषार आदि शामिल रहे। 

 

गर्मी से हाल हुआ बेहाल7 17 | 6 19 |
मुजफ्फरनगर। गर्मी अपने यौवन पर पहुंच चुकी है तेज गर्मी के चलते दोपहरी के समय सडके भी सुनसान सी नजर आती है केवल जरूरी कामकाज के लिए ही आदमी निकलता दिखाई दे रहा है सुबह व शाम के समय तो तो सडकों पर भीड देखी जा सकती है लेकिन दोपहरी के समय तो एकदम शांत माहौल दिखाई देता है। भीषण गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली आपूर्ति देने में पावर कारपोरेशन के पसीने छूट रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और बिजली आपूर्ति घटती जा रही है। बिजलीघरों पर पड़ रहे ओवरलोड के कारण कटौती हो रही है और सप्लाई करने में बिजलीघर भी बुरी तरह हाफ रहे हैं। भीषण गर्मी में तापमान का ग्राफ बढ़ रहा है और बिजली सप्लाई का ग्राफ घट रहा है। अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री पहुंच गया। त्वचा को झुलसाने वाली गर्मी से त्राहि-त्राहि मची है। गर्मी में जमकर बिजली कटौती हो रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती हो लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बिजलीघरों पर अतिरिक्त भार बना हुआ है। ऐसे में ब्रेकडाउन, फाल्ट आदि हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र को करीब १५ घंटे बिजली मिल रही है। रात्रि में महावीर चौक, मिमलाना रोड, नुमाईश कैम्प, शामली रोड और रुड़की रोड बिजलीघर से अधिक बिजली कटौती हो रही है। वहीं गर्मी के चलते नागरिक जरूरी कामकाज के लिए ही निकल रहे है और वो भी सुबह व शाम के समय काम निपटाने में महत्ता दे रहे है।

भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
शाहपुर। कस्बे में आयोजित श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिविर के अंतर्गत बच्चो ने पदयात्रा निकालकर भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया। . कस्बे के नेमिनाथ जिनालय में राष्ट्र सन्त आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिविर के अंतर्गत शिविर में भाग ले रहे दर्जनों बच्चो ने दो किमी की पदयात्रा कर नागरिको को भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने का संदेश दिया। पदयात्रा नेमिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर मुज़फ्फरनगर रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मान स्तम्भ पर सम्पन्न हुई । इस दौरान बाल ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चो को सदाचार , नैतिकता व अहिंसा का पाठ सिखाकर उन्हें संस्कारित करना है । उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय संस्कृति है बावजूद इसके वर्तमान समय में बच्चे व युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित है । शिविर के माध्यम से बच्चो व युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे मे जानकारी देकर उन्हें संस्कारित करना है ।. उन्होंने कहा कि बच्चे व युवा माता पिता की आज्ञा मानते हुए देश व समाज हित के कार्य करने का संकल्प लें । इस दौरान ब्रह्मचारिणी सविता दीदी व ब्रह्मचारिणी योगांशी दीदी ने भी अपने विचार रखे । पदयात्रा के दौरान जैन समाज के लोग मौजूद रहे।.

34 हजार उडाये
मीरापुर। सिकन्दरपुर निवासी आरिफ पुत्र अनीस का एक बैंक की मीरापुर शाखा में बैंक खाता है। करीब एक माह पूर्व आरिफ के पास एक फोन कॉल आयी। जिस पर फोनकर्ता ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए आरिफ से उसका एटीएम नवीनीकरण किए जाने की बात कहते हुए पासवर्ड पूछा। जिस पर आरिफ ने फोनकर्ता को पासवर्ड बता दिया। कुछ ही देर बाद आरिफ के खाते से ३४ हजार रुपये की रकम साफ हो गई। जिस पर आरिफ ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो बैंक कर्मियों ने फोनकर्ता को फैक बताया। जिस पर पीडित आरिफ ने मीरापुर थाने पहुंचकर फोनकर्ता के विरूद्ध तहरीर दी।

चोर को पकडा
मीरापुर। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ग्राम मुझेडा के समीप बन्द पडे ईसाई मिशनरी के स्कूल में ग्राम रसूलपुर गढी निवासी सुभाष पुत्र उमेशचन्द चौकीदार है। बीतीरात स्कूल में दीवार कूदकर एक चोर चोरी कर रहा था। आवाज सुनकर चौकीदार ने चोर को दबोच लिया तथा पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस पकडे गए चोर को थाने ले आयी। .

कार्यशाला आयोजित
जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना ने कहा कि नगर को स्वस्थ रखने व गीले और सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए सभी कर्मचारी सहयोग दें। स्वच्छ भारत मिशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत अपने वार्डों को स्वस्थ रखने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, अजय चौधरी, मोहम्मद इरफान, अमित चौहान, लोकेश वर्मा आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।.

सुरक्षा की माँग उठाई8 17 |
भोपा । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने समाज हित मे पत्रकारिता के योगदान पर बल देते हुवे पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण समाज मे जागरूकता लाकर संघर्ष को बल देने तथा प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक पत्रकारिता पर गहनता से चर्चा की साथ ही साथ पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दे पर चर्चा करते हुवे जिले में वाहनों पर अवैध रूप से प्रेस लिखे वाहनों पर प्रशासन से अंकुश लगाने की मांग उठाई। संगोष्ठी का शुभारंभ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा ने पत्रकार एकता पर बल देते हुवे पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। संगोष्ठी में पत्रकार प्रेम सागर,गय्यूर मलिक, विकास कर्णवाल, कमल वालिया, रजनीश शर्मा, शहजाद साबरी, राहुल प्रजापति, विपिन पंवार, नूर मोहम्मद, शाजिद आलम आदि मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पत्रकार डॉ. हरपाल पँवार ने की व संचालन काज़ी अमजद अली में किया

इंसाफ के लिए धरने पर बैठी9 15 |
मुजफ्फरनगर। दुष्कर्म के मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी ना होने तथा आरोपियो द्व़ारा मुकदमा वापिस लेने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म पीडिता ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की।
भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नंगला बुजुर्ग निवासी युसुफ ने आज अपने परिजनो तथा ग्रामीणो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां उसने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित प्रार्थना पत्र सौपा तथा धरना प्रदर्शन किया। युसुफ ने सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी के साथ 14 अप्रैल 2019 को गुडउू उर्फ इरशाद पुत्र शहदा, भूरा पुत्र शरीफ ने करीब डेढमाह पूर्व दुष्कर्म कर लिया था। जिसमे डाक्टरी भी हुई थी तथा उक्त मामले मे आरोपियो के खिलाफ थाना ककरौली मे मु.अ.स. 84 सन 2019 दिलशाद आदि के खिलाफ धारा 376,506,आई.पी.सी.थाना ककरौली पर दर्ज था। उक्त मामले मे उसकी बेटी के 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। परिजनो का आरोप है कि उक्त मामले मे ककरौली पुलिस ने अभी तक आरोपियो को गिरफ्तार नही किया है तथा आरोपीगण मुकदमा वापिस ना लेने पर धमकियां दे रहे हैं। पीडित पक्ष ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

किसान यात्रा में सहयोग करने वाले चिकित्सकों को भाकियू ने किया सम्मानित10 14 |
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने किसान यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवायें देने वाले चिकित्सको को सम्मान समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा वरिष्ठ पदाधिकारियो ने चिकित्सको सम्मानित किया।
भारतीय किसान यूनियन की और से आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बीते वर्ष 2018 मे पुरकाजी से दिल्ली तक किसानो की समस्याओ के सम्बन्ध मे सरकार को आगाह करने के उददेश्य से निकाली गई किसान क्रान्ति यात्रा के दौरान किसान क्रान्ति यात्रा मे सम्मलित रहे हजारो किसानो को चिकित्सकीय सेवायें उपलब्ध कराने वाले चिकित्सको को सरकूलर रोड स्थित भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह मे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान यात्रा के दौरान अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदत्त करने वाले सभी चिकित्सकों एवं भाकियू के समर्थक व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग व समर्थन का नतीजा रहा कि किसान क्रांति यात्रा सफल रही और उसमे हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता व किसान सम्मिलित रहे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने युनानी चिकित्सकीय संघर्ष समिति से जुडे चिकित्सको को किसान रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी डा.सहदेव आर्य व डा.राजेन्द्र सिह आदि की मौजूदगी मे चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि किसान क्रान्ति यात्रा के दौरान युनानी चिकित्सक संघर्ष समिति द्वारा बरला, कूकडा नवीन मण्डी व गांव भैसी आदि मे निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए तथा निशुल्क उपचार व दवाई उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर डा.बाबूराम बालियान, डा.रामनिवास त्यागी,डा.चन्द्रवीर सिह, डा.अख्तर जावेद, डा.गोविन्द, डा.शमशेर सैफी,डा.सम्राट आदि अनेक चिकित्सको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत,राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेन्द्र मलिक, चौ.गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही होगीः डीएम
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए सतत प्रयास जारी रहने चाहिए। ग्रीष्मकाल मे होने वाले रोगो से बचाव के लिए तथा विभिन्न रोगों पर नियंत्रण तथा उचित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष मे स्वास्थ्य अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डा.अजय शंकर पाण्डेय ने बैठक मे मौजूद चिकित्साधिकारियो को निर्देशित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष मे जि स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओ से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओ सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण के तहत सघन नियंत्रण पखवाडे के आयोजन आदि पर चर्चा की। बैठक मे सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डा.आर.एस.मिश्रा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, महिला सीएमएस डा.अमिता गर्ग सहित जनपद के समस्त चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =