लाईनमैन की मौत से परिजनो में कोहराम
तितावी। हादसे के तहत विद्युत फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन की मौत हो गई। लाईनमैन की मौत से उसके परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मांडी निवासी खडगसिह पुत्र महावीर सिंह विद्युत विभाग मे संविदाकर्मी के रूप मे कार्य करता है। बताया जाता है कि रोजाना की भांति आज क्षेत्र मे विद्युत फाल्ट ठीक कर रहा था कि बघरा मे लाईन ठीक करते वक्त अचानक करंट आ जाने से संविदाकर्मी खडगसिह पुत्र महावीर सिह बुरी तरह झुलस गया।
इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों के इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व विभागीय अधिकारियों ने घायल व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
लेकिन उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। खडगसिंह की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

