Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल एक सप्ताह में मानचित्र कराये जमा

.जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय द्वारा सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर एवं मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल/फार्म हाउस के स्वामियों के साथ बैठक की। विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर में मानचित्र स्वीकृति के बिना चल रहे 61 मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल/फार्म हाउस को नोटिस दिया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल के स्वामी एक सप्ताह में मानचित्र जमा कराये तथा जिन प्रकरणों में तकनीकी एवं वित्तीय समस्याओं के कारण मानचित्र स्वीकृति कराने में असुविधा हो रही है ऐसे मानचित्रों को एक सप्ताह के अन्दर अन्डर प्रोटेस्ट जमा कराया जाये, जिनकी तकनीकी, वित्तीय एवं वैधानिक बिन्दुओं की समीक्षा के उपरान्त शासन को संदर्भित किया जायेगा तथा जब तक शासन से कोई मार्ग-निर्देश प्राप्त नही होगें, तब तक सीलिंग आदि की वैधानिक कार्यवाही नही की जायेगी। 

—————————————————————————-
एक सप्ताह तक मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल का मानचित्र जमा न कराने वालों के विरूद्व होगी वैधानिक कार्यवाही ————-जिलाधिकारी
——————————————————————————-

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मानचित्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में यदि किसी मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल/फार्म हाउस के स्वामी काक किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो प्राधिकरण द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिलाधिकारी को मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल स्वामियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि वे समस्त मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल का मानचित्र तैयार कराकर इकट्ठे जमा करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल स्वामी मानचित्र जमा नही करेंगे उनके विरूद्ध एक सप्ताह के बाद सीलिंग आदि की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल के मानचित्र स्वीकृति के सम्बन्ध में सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। उन्होने कहा कि इस समिति में मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल के प्रतिनिधि एवं उनके आर्किटेक्ट तथा प्राधिकरण का तकनीकी स्टाफ शामिल होगा।े यह समिति मानचित्र जमा करने में आ रही समस्याओं का समाधान करेंगी। 
बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, मैरिज हाॅल/बैंक्वेट हाॅल/फार्म हाउस के स्वामी आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =