Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद आगमन पर हुआ राज्य मंत्री बालियान का स्वागत

2 1 |मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार मे केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद मे प्रथम बार आगमन पर डा.संजीव बालियान का पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो तथा समर्थको द्वारा अनेको स्थान पर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
हाल ही मे सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 मे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद डा.संजीव बालियान को मोदी सरकार मे पशुपालन, डेयरी और मतस्य पालन राज्यमंत्री बनाया गया है।
केन्द्र मे मन्त्री बनने के पश्चात प्रथम बार जनपद आगमन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान गाडियो के लम्बे कापिफले के साथ आज सुबह गांधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पहुंचने से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो तथा भारी संख्या मे एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा मंत्री डा.संजीव बालियान का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किये गया।
इसी संदर्भ मे गांधी नगर स्थित भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय पर जनपद के पांचो विधानसभा के कार्यकर्ताओ द्वारा भारत सरकार के मन्त्री डा.संजीव बालियान का सम्मान मे स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसकी
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी ने की। पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उसके कार्यकर्ताओ की मेहनत व एकजूटता पर निर्भर करती है। उन्होने लोकसभा चुनाव मे मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका हर संभव यह प्रयास होगा की जनपद का समग्र विकास हो तथा आमजन की समस्याओ के निस्तारण के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम को नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक,चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी,पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे शहर पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता महेन्द्र आचार्य, डा.वीरपाल निर्वाल, हरीश अहलावत, वैभव त्यागी, भाजपा नेता अमित चौधरी, अध्यक्ष सुनील दर्शन, वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा, कमलकान्त कश्यप,सुनील सिंधल,सुनील तायल, श्री मोहन तायल,नितिन मलिक, जिला मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, वरिष्ठ नेता अचिन्त मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिला मंत्री सुशील त्यागी रोहाना, विनित कादियान,शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा, एकता गुप्ता, महेशो चौधरी,रेनू गर्ग, सरिता शर्मा अरोरा,रोशनी पांचाल, नीलम चौधरी, काव्या शर्मा, अतुल सैनी, अतुल शर्मा, घनश्याम भगत सहित जनपदभर से सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 1 =