यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, सात की हालत नाजुक
थाना नौहझील क्षेत्र में गुरुवार सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा घटित हो गया। जिसमें करीब 40 यात्री घायल हो गए। जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं सात की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब कानपुर से नोएडा जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 पर आगे चल रहे ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला में जा घुसी। बस के ईटो से भरे ट्रॉला में घुसते ही परखच्चे उड़ गए। तो वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Mathura Bus Accident देख ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस सहित 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के अलावा कई अस्पतालों में भेजा गया। जहां 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर बिखरी पड़ी ईटों को हटाया और बस को साइड कर यातायात सुचारू कराया ।
नोएडा से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हादसे होते है । कभी कभी तो हादसों की संख्या एक ही दिन में दो और तीन तक पहुँच जाती है और मरने वालों की संख्या आधा दर्जन तक पहुँच जाती है ।
